जिला योजना,राज्य सेक्टर एवं केंद्र पोषित योजनाओं में प्रगति बढ़ाने के निर्देश

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला योजना,राज्य सेक्टर एवं केंद्र पोषित योजनाओं के कार्यों की प्रगति

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला योजना,राज्य सेक्टर एवं केंद्र पोषित योजनाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को विकास कार्यों में तेजी लाने,लंबित टेंडर प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करने तथा सीएम हेल्पलाइन पर 30 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण एवं विकास कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जाएं,ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंच सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विभागों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जिला योजना,राज्य सेक्टर एवं केंद्र पोषित योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को लंबित निविदा प्रक्रियाएं तत्काल पूर्ण कर कार्यों को धरातल पर तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में वित्तीय प्रगति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अगस्त 2026 तक जिला योजना के अंतर्गत अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष 35 प्रतिशत व्यय किया गया। राज्य सेक्टर योजनाओं के अंतर्गत धनराशि अवमुक्त की गयी,जिसके सापेक्ष 46 प्रतिशत व्यय जबकि केंद्र पोषित योजनाओं के अंतर्गत अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष 84 प्रतिशत व्यय किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष व्यय में और प्रगति लाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कहा कि 30 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,जिससे आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.मेघना असवाल,जिला विकास अधिकारी रमेश चंद,जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम सलोने,जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार,जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबरिया,जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन भंडारी,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.विशाल शर्मा,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड विवेक सेमवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...