
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर श्रीनगर में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम श्रद्धा,उत्साह और सेवा भावना के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ.धन सिंह रावत के आवास नागेश्वर मंदिर तथा नंदा पाती मंदिर में सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को शुभकामनाओं और सेवा भावना से जोड़ते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठे और उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से शुभकामनाएं व्यक्त की। कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को प्रमुखता दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा,जनकल्याण और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्यों में सहभागिता करनी चाहिए। डॉ.रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सार्वजनिक शासन की जिम्मेदारी संभाली थी और इस वर्ष उनके सरकार के मुखिया के रूप में 25 वें वर्ष में प्रवेश का उल्लेख भी प्रधानमंत्री कार्यालय ने किया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में सेवा,सहयोग और जनकल्याण की भावना को और मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक वातावरण के बीच दीप प्रज्ज्वलित किए गए। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन और राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री ने देशभर से प्राप्त स्नेह और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद का दीया को विशेष स्नेह का प्रतीक बताया है। इस अवसर पर श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,नगर निगम मेयर आरती भंडारी,भाजपा जिला महामंत्री गणेश भट्ट,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमिला भण्डारी,वासुदेव कंडारी,जितेंद्र धिरवाण,ब्लॉक प्रमुख खिर्सू अनिल भंडारी,सीमा भंडारी,श्रीनगर भाजपा मीडिया प्रभारी प्रकाश सती,मंडल महामंत्री शुभम प्रभाकर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।