देवप्रयाग में भाजपा का बढ़ा जनाधार-कांग्रेस के 30 से अधिक दिग्गजों ने थामा भाजपा का दामन

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा के अंतर्गत ग्राम सभा जखंड में रविवार 19 जुलाई 2026 को भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली,जब कांग्रेस पार्टी से जुड़े

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा के अंतर्गत ग्राम सभा जखंड में रविवार 19 जुलाई 2026 को भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली,जब कांग्रेस पार्टी से जुड़े कई पूर्व प्रधान,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं अनेक सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक विनोद कंडारी के मार्गदर्शन तथा कैप्टन कुंवर सिंह रावत एवं सतीश लखेड़ा की उपस्थिति में लगभग 30 सम्मानित साथियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनसेवा,सुशासन और विकास की विचारधारा पर विश्वास व्यक्त किया। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में हरिकृष्ण डोभाल,सतीश लखेड़ा,धर्मानन्द लखेड़ा,दिनेश लखेड़ा,राकेश लखेड़ा,आशाराम डोभाल,रमेश लाल,पूर्व प्रधान सबल लाल,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन दास,पूर्व प्रधान बैसाखू लाल,उत्तम दास,राम दास,मुकेश दास,शरत लाल तथा पूर्व प्रधान जितेन्द्र लाल टम्टा सहित अनेक लोग शामिल रहे। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने सभी नए सदस्यों का पार्टी परिवार में पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया और विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा। साथ ही कहा गया कि सभी कार्यकर्ता मिलकर विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में संगठन की एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि संगठन ही शक्ति है,और इसी भावना के साथ जनहित एवं राष्ट्रहित में कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...