देवप्रयाग में भाजपा को मिली मातृशक्ति की बड़ी ताकत,रानीहाट-सिरोला की 70 से अधिक महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को उस समय नई मजबूती मिली,जब रानीहाट एवं सिरोला क्षेत्र की 70 से अधिक मातृशक्ति ने भाजपा

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को उस समय नई मजबूती मिली,जब रानीहाट एवं सिरोला क्षेत्र की 70 से अधिक मातृशक्ति ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बड़ी संख्या में महिलाओं के पार्टी से जुड़ने को क्षेत्र में भाजपा संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने मातृशक्ति का स्वागत करते हुए उन्हें भाजपा परिवार का हिस्सा बनाया। विधायक विनोद कंडारी ने सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाओं का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति समाज और परिवार की आधारशिला है तथा उनकी सक्रिय भागीदारी से संगठन को निश्चित रूप से नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने भाजपा परिवार में शामिल हुई सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा भी जनकल्याण और विकास से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मातृशक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाओं ने भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही। महिलाओं के पार्टी से जुड़ने से स्थानीय स्तर पर भाजपा के संगठनात्मक नेटवर्क को और व्यापक आधार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सिरोला क्षेत्र से नीला देवी,कमला देवी,कांता देवी,शान्ति देवी,रितु देवी,पन्ना देवी,शान्ति देवी,लक्ष्मी देवी,मीना देवी एवं सरिता देवी सहित अन्य मातृशक्ति ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रानीहाट क्षेत्र से मंजली ध्यानी देवी,शान्ति देवी,सरोज देवी,रितिका,मंगला देवी,उमा,प्रीति,मोनिका देवी,शैला,आंचल,कमला,उर्मिला,निकिता,कृष्णा,शिवानी एवं गीता देवी सहित अन्य महिलाओं ने भाजपा परिवार की सदस्यता स्वीकार की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन में मातृशक्ति की भागीदारी लगातार बढ़ना पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा सरकार की योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि संगठन ही शक्ति है और पार्टी में शामिल हुई प्रत्येक महिला संगठन की ताकत है। उन्होंने सभी नवागत सदस्यों से पार्टी की विचारधारा एवं जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। भाजपा परिवार में शामिल हुई मातृशक्ति का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी नवागत सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया गया कि उनकी सक्रिय भागीदारी से देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा भाजपा के जनसंपर्क अभियान को नई गति मिलेगी।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...