देवप्रयाग विधानसभा में विकास का नया अध्याय-विधायक विनोद कंडारी ने जनता को समर्पित किया अत्याधुनिक ब्लॉक भवन

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के हिंडोलाखाल में विकास को नई गति देते हुए नव निर्मित ब्लॉक भवन का भव्य लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी द्वारा विधिवत फीता काटकर

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के हिंडोलाखाल में विकास को नई गति देते हुए नव निर्मित ब्लॉक भवन का भव्य लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी द्वारा विधिवत फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। लगभग 245.15 लाख रुपए की लागत से निर्मित यह अत्याधुनिक ब्लॉक भवन क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी संचालन में मील का पत्थर साबित होगा। लोकार्पण अवसर पर विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हिंडोलाखाल क्षेत्र लंबे समय से बेहतर प्रशासनिक भवन की मांग कर रहा था,जिसे अब मूर्त रूप मिल गया है। यह भवन न केवल विकासखंड स्तर की कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाएगा,बल्कि आम जनता को भी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क,स्वास्थ्य,शिक्षा,पेयजल एवं प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने हेतु प्रतिबद्ध है। नव निर्मित भवन क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट,नगर पालिका अध्यक्ष ममता देवी,मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत,पूर्व प्रमुख जोत सिंह बिष्ट,पूर्व जिला पंचायत सदस्य पिंकी लिंगवाल,युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप चौहान एवं जिला पंचायत सदस्य रजनी पयाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। लोकार्पण समारोह के दौरान क्षेत्रीय जनता में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने नव निर्मित भवन को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए विधायक विनोद कंडारी एवं सरकार का आभार व्यक्त किया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...