धरती मां के नाम हरियाली का प्रण-मेडिकल काॅलेज श्रीनगर में हरेला पर गूंजा वृक्षारोपण अभियान

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का प्रेरणादायी संदेश देते हुए वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का प्रेरणादायी संदेश देते हुए वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरेला त्यौहार मनाओ,धरती मां का ऋण चुकाओ-एक पेड़ मां के नाम थीम पर आयोजित इस अभियान में मेडिकल कॉलेज परिसर हरियाली के संकल्प से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना के नेतृत्व में चिकित्सकों,संकाय सदस्यों,कर्मचारियों एवं अन्य कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज परिसर में औषधीय,छायादार एवं पर्यावरण के अनुकूल पौधे लगाए गए। सभी प्रतिभागियों ने न केवल पौधारोपण किया,बल्कि इन पौधों के संरक्षण,नियमित सिंचाई एवं देखभाल का भी संकल्प लिया,ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने कहा कि हरेला पर्व केवल एक सांस्कृतिक परंपरा नहीं,बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी संवेदनशीलता,जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण जैसी वैश्विक चुनौतियों के बीच प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी सुनिश्चित करे। उन्होंने सभी से अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों को पौधारोपण से जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि यही प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सच्ची सेवा होगी। वृक्षारोपण अभियान के दौरान उपस्थित चिकित्सकों,अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें विकसित कर हरित उत्तराखण्ड के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में हरेला पर्व की पारंपरिक भावना,पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक प्रतिवर्ष एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले,तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ पृथ्वी को आने वाली पीढ़ियों के लिए अधिक सुरक्षित और समृद्ध बनाया जा सकता है। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल के रूप में सराहा गया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...