पहाड़ की हर बेटी में छुपी है क्रिकेट की चमक-प्रतिभाओं को निखारना ही हमारा लक्ष्य-देवन्द्र गौड़

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। पर्वतीय अंचल की बेटियों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित स्वर्गीय पंडित जगतराम गौड़ एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सीजन

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। पर्वतीय अंचल की बेटियों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित स्वर्गीय पंडित जगतराम गौड़ एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सीजन 8 माध्यमिक वर्ग बालिका एवं महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली एंजल्स हेवन विद्यालय,खंदूखाल की छात्राओं को खेल प्रमाणपत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करने वाला रहा,बल्कि पहाड़ की बेटियों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में भी उभरकर सामने आया। इस अवसर पर बालिका एवं महिला क्रिकेट के संस्थापक देवेन्द्र गौड़ ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि पहाड़ की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि जब इस पहल की शुरुआत की गई थी,तब एक सपना था-कि दूरस्थ गांवों और पहाड़ की कंदराओं से भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी निकलें। आज यह सपना धीरे-धीरे साकार होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने विशेष रूप से उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट और स्नेह राणा का उदाहरण देते हुए कहा कि इन बेटियों ने साबित कर दिया है कि अगर अवसर और मार्गदर्शन मिले,तो पहाड़ की बेटियां किसी से कम नहीं। इसी उद्देश्य से बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता की नींव रखी गई,जो अब एक छोटे पौधे से विशाल वृक्ष का रूप लेती जा रही है। खंदूखाल राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.प्रकाश चमोली ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि देवेन्द्र गौड़ केवल खेल प्रतियोगिताएं ही नहीं कराते,बल्कि बीते तीन दशकों से सुदूरवर्ती गांवों में स्वास्थ्य शिविर,कास्तकार सम्मान कार्यक्रम और पारंपरिक कला-संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह सभी कार्य वे बिना किसी सरकारी या गैर-सरकारी सहायता के स्वयं के संसाधनों से कर रहे हैं,जो वास्तव में प्रेरणादायक है। एंजल्स हेवन विद्यालय के संस्थापक आर.पी.भट्ट ने कहा कि उनके विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी समुचित प्रशिक्षण दिया जाता है,जिससे बच्चों में खेल भावना के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वीभा भट्ट ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों,छात्राओं और अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होती हैं। इस अवसर पर महिला क्रिकेट टीम की कप्तान उर्मिला बुटोला,उपकप्तान शशि भट्ट,क्रिकेट खिलाड़ी मधु कोहली, सरिता नेगी,गौसंवर्धन समिति के अध्यक्ष अनुज जोशी सहित छात्र-छात्राओं के अभिभावक और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि यदि सही दिशा,समर्पण और अवसर मिले,तो पहाड़ की बेटियां न केवल खेल के मैदान में बल्कि हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं। बालिका क्रिकेट के माध्यम से उभरती यह पहल आने वाले समय में उत्तराखंड को और भी कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देने का मार्ग प्रशस्त कर रही

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...