पहाड़ के हक की हुंकार-लैंसडाउन में घर-घर पहुंची हिमालय क्रांति पार्टी,शहीदों को नमन कर बदलाव का किया आह्वान

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। हिमालयी क्षेत्रों के अधिकार,स्वाभिमान और मूलभूत सुविधाओं को लेकर हिमालय क्रांति पार्टी द्वारा संचालित पहाड़ स्वाभिमान जनसंपर्क यात्रा लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान के साथ

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। हिमालयी क्षेत्रों के अधिकार,स्वाभिमान और मूलभूत सुविधाओं को लेकर हिमालय क्रांति पार्टी द्वारा संचालित पहाड़ स्वाभिमान जनसंपर्क यात्रा लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान के साथ आगे बढ़ी। पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ.दिनेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और पार्टी की नीतियों से जनता को अवगत कराया। यात्रा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बिष्ट राष्ट्रीय महासचिव शंकर दत्त सती तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बृजमोहन सिंह गुसाईं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। लैंसडाउन विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी लाल सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ नैनीडांडा,हल्दुखाल,खदरासी,गाड़ियोपुल,कोटलीसैंण,पाणीसैंण,रिखणीखाल,देवियोंखाल,ढाबखाल,चकुलियाखाल,सिसल्डी और भंगलवाण सहित दर्जनों गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया और क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से सुना। कारगिल शहीद को श्रद्धासुमन,परिवारवाद पर साधा निशाना देवियोंखाल में यात्रा के दौरान पार्टी नेताओं ने कारगिल शहीद स्व.नायक हरेंद्र सिंह नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी प्रत्याशी लाल सिंह बिष्ट और प्रदेश महासचिव डॉ.दिनेश सिंह बिष्ट ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर लाल सिंह बिष्ट ने कहा कि शहीदों के सपनों का उत्तराखंड तभी बनेगा,जब पहाड़ की राजनीति परिवारवाद और उपेक्षा से मुक्त होगी। उन्होंने कहा कि वह गांव-गांव और घर-घर जाकर जनजागरण अभियान चलाएंगे और जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। जनसंपर्क अभियान के दौरान लाल सिंह बिष्ट ने लैंसडाउन क्षेत्र में कमजोर इंटरनेट नेटवर्क और डिजिटल सुविधाओं की कमी को गंभीर समस्या बताया। उन्होंने कहा कि आज सरकारी योजनाओं,ऑनलाइन सेवाओं,बैंकिंग,शिक्षा और रोजगार से जुड़े अधिकांश कार्य इंटरनेट पर आधारित हैं,लेकिन क्षेत्र के कई गांव आज भी बेहतर नेटवर्क सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र में इंटरनेट कनेक्टिविटी को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा,ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी डिजिटल भारत अभियान का वास्तविक लाभ मिल सके। मेले में भी जुटे लोग,संस्कृति और एकता का दिया संदेश इसके बाद पार्टी नेताओं ने ढौंटियालधार में आयोजित पारंपरिक ढौंटियाल मेले में पहुंचकर स्थानीय लोगों से संवाद किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड के मेले हमारी संस्कृति,परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने लोगों से आगामी चुनाव में हिमालय क्रांति पार्टी को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी पहाड़ के सम्मान और विकास की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। यात्रा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राम दत्त,अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष हिमेश भंडारी,नैनीताल जिला सचिव महेश डौर्बी,भारती बिष्ट,संतोष मंडवाल,ध्रुव सिंह भंडारी,बृजेश चंद्र,मोहन सिंह,गजेंद्र सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...