पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एनओपीआरयूएफ ने कसी कमर-1 अक्टूबर रुद्रप्रयाग रैली और 2 नवंबर महारैली की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (एनओपीआरयूएफ) उत्तराखंड की ओर से आगामी 1 अक्टूबर 2026 को रुद्रप्रयाग में प्रस्तावित पेंशन रुद्र रैली तथा 2 नवंबर 2026 को

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (एनओपीआरयूएफ) उत्तराखंड की ओर से आगामी 1 अक्टूबर 2026 को रुद्रप्रयाग में प्रस्तावित पेंशन रुद्र रैली तथा 2 नवंबर 2026 को प्रस्तावित पेंशन आर-पार महारैली एवं मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। गूगल मीट के माध्यम से हुई बैठक में प्रदेशभर के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग करते हुए दोनों कार्यक्रमों की तैयारियों,जनसंपर्क अभियान तथा कर्मचारियों की सहभागिता को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि दोनों कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश,मंडल एवं जनपद स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जा रही है। विभिन्न क्षेत्रों में कर्मचारियों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रमों की जानकारी देने तथा अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.पी.सिंह रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का विषय कर्मचारियों के भविष्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर की पेंशन रुद्र रैली और 2 नवंबर की पेंशन आर-पार महारैली के लिए राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन सक्रियता से तैयारियों में जुटा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए कर्मचारियों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने कहा कि 1 अक्टूबर की रुद्रप्रयाग रैली को लेकर प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने तथा कर्मचारियों को कार्यक्रमों से जोड़ने पर विशेष ध्यान देने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा कि 1 अक्टूबर को रुद्रप्रयाग में प्रस्तावित रैली के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 नवंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भी संगठन ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं और प्रदेशभर के पदाधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। प्रदेश मुख्य संयोजक एवं राजकीय शिक्षक संघ के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक एवं कर्मचारी संगठित रूप से अपनी आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने 1 अक्टूबर की रैली में शिक्षक एवं कर्मचारी समुदाय की प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही। प्रदेश अध्यक्षा रनीता विश्वकर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन में महिला कर्मचारियों की सहभागिता महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने प्रदेश की महिला कर्मचारियों से दोनों प्रस्तावित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि दोनों कार्यक्रमों को लेकर संगठन के स्तर पर लगातार समन्वय किया जा रहा है। प्रदेश से लेकर जनपद स्तर तक पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपकर तैयारियों को गति दी जा रही है। कार्यकारी अध्यक्ष पूरण फर्स्वाण ने कहा कि दोनों कार्यक्रमों की सफलता के लिए संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी एवं कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कर्मचारियों से संगठन के कार्यक्रमों में सहभागिता करने का आह्वान किया। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष शंकर भट्ट ने कहा कि मंडल स्तर पर सभी जनपदों के पदाधिकारियों से संपर्क स्थापित कर 1 अक्टूबर की रैली की तैयारियों को गति दी जा रही है। उन्होंने रुद्रप्रयाग में प्रस्तावित रैली में गढ़वाल मंडल की सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही। मंडल मंत्री राजीव उनियाल ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी एवं कर्मचारी दोनों कार्यक्रमों को लेकर सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। रुद्रप्रयाग जिला अध्यक्ष अंकित रौथान ने बताया कि जनपद में 1 अक्टूबर की रैली को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विभिन्न क्षेत्रों में कर्मचारियों से संपर्क कर उन्हें रैली से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिला मंत्री अंकुश नौटियाल ने कहा कि रुद्रप्रयाग में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए जिला संगठन पूरी सक्रियता से जुटा हुआ है। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होकर कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने 1 अक्टूबर की पेंशन रुद्र रैली तथा 2 नवंबर की पेंशन आर-पार महारैली को लेकर संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। ऑनलाइन बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.पी.सिंह रावत,प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत,प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी,प्रदेश मुख्य संयोजक एवं राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत,प्रदेश अध्यक्षा रनीता विश्वकर्मा,प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल,कार्यकारी अध्यक्ष पूरण फर्स्वाण,गढ़वाल मंडल अध्यक्ष शंकर भट्ट,मंडल मंत्री राजीव उनियाल के अलावा अवधेश सेमवाल,अभिषेक नवानी,भवान नेगी,दिनेश चंद्र नेगी,डॉ.नीतू कार्की कालरा,जसपाल सिंह गुसाईं,कीर्ति भट्ट,माखन लाल,प्रवीण सिंह,प्रीति पंत,रोहित जोशी,राकेश रावत,रनीता प्रसाद,सतीश कुमार सिंह,सीमा भंडारी,सुधा पांडेय,सुभाष भट्ट सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...