पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बड़ा आंदोलन-1 अक्टूबर को उत्तराखंड में मनाया जाएगा काला दिवस,रुद्रप्रयाग में होगी विशाल रैली

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड ने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड ने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में आज मोर्चे की प्रांतीय कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई,जिसमें प्रदेशभर के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी आंदोलन की रणनीति तय की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 1 अक्टूबर को पूरे उत्तराखंड में काला दिवस मनाया जाएगा। वहीं पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जनपद रुद्रप्रयाग में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। संगठन ने प्रदेश के सभी जनपदों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.पी.सिंह रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के भविष्य की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा विषय है। कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। 1 अक्टूबर को काला दिवस मनाकर इस मांग को मजबूती से उठाया जाएगा और रुद्रप्रयाग की विशाल रैली के माध्यम से कर्मचारियों की एकजुट आवाज सरकार तक पहुंचाई जाएगी। प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को प्रदेश के प्रत्येक जनपद तक पहुंचाया जा रहा है। रुद्रप्रयाग की रैली को सफल बनाने के लिए सभी जनपदों के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांग को मजबूती से उठाने के लिए संगठन पूरी तरह तैयार है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा कि 1 अक्टूबर का काला दिवस कर्मचारियों की पीड़ा और उनकी जायज मांग का प्रतीक होगा। पुरानी पेंशन बहाली केवल पेंशन का विषय नहीं,बल्कि कर्मचारियों और उनके परिवारों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने प्रदेश के सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे 1 अक्टूबर को काला दिवस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करें और रुद्रप्रयाग की विशाल रैली को ऐतिहासिक बनाएं। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पूरण फर्स्वाण ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संगठन का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। आगामी कार्यक्रमों को चरणबद्ध तरीके से प्रभावी रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग की रैली में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रदेश महासचिव सीता राम पोखरियाल ने कहा कि 1 अक्टूबर के काला दिवस और रुद्रप्रयाग रैली की तैयारियों को लेकर प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। संगठन के पदाधिकारी कर्मचारियों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम की जानकारी देंगे और अधिक से अधिक संख्या में रुद्रप्रयाग पहुंचने के लिए प्रेरित करेंगे। जिला अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अंकित रौथाण ने कहा कि रुद्रप्रयाग में आयोजित होने वाली विशाल रैली को सफल बनाने के लिए जनपद स्तर पर तैयारियां शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग के कर्मचारी साथी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पूरी मजबूती के साथ संगठन के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर को काला दिवस के साथ रुद्रप्रयाग में होने वाली विशाल रैली कर्मचारियों की एकजुटता और उनके संघर्ष का मजबूत संदेश देगी। रैली में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आने वाले कर्मचारी साथियों का स्वागत किया जाएगा तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनपद स्तर पर व्यापक संपर्क अभियान चलाया जाएगा। मंडलीय अध्यक्ष शंकर भट्ट ने कहा कि मंडल स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियों को गति दी जाएगी और सभी जनपदों के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। मंडल मंत्री राजीव उनियाल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों में लगातार जागरूकता बढ़ रही है। संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की एकजुटता के साथ आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाया जाएगा। मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता ही आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत है। रुद्रप्रयाग में प्रस्तावित विशाल रैली के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। ऑनलाइन बैठक में प्रदेश सचिव माखन लाल शाह,प्रदेश उपाध्यक्ष केदार फर्स्वाण,जिला अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अंकित रौथाण,जिला मंत्री देहरादून अभिषेक नवानी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने 1 अक्टूबर के काला दिवस और रुद्रप्रयाग की विशाल रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर अभियान चलाने का निर्णय लिया। संगठन ने प्रदेश के सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे पुरानी पेंशन बहाली की मांग को मजबूती देने के लिए 1 अक्टूबर को काला दिवस में सहभागी बनें और रुद्रप्रयाग की विशाल रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करें।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...