पौड़ी के विकास हेतु नमन चन्दोला ने विधायक राजकुमार पोरी से की मुलाकात

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी के समग्र विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चन्दोला ने पौड़ी

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी के समग्र विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चन्दोला ने पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी से उनके आवास पर मुलाकात कर क्षेत्र में मिनी स्टेडियम और मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान नमन चन्दोला ने विधायक को अवगत कराया कि पौड़ी में इन दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध कराई जा सकती है,बशर्ते सरकार इस दिशा में गंभीरता से पहल करे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि सरकार इच्छाशक्ति दिखाए,तो पौड़ी को खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई जा सकती है। चन्दोला ने यह भी बताया कि उन्होंने संभावित भूमि की उपलब्धता का आंकलन कर लिया है और इस संबंध में विस्तृत जानकारी विधायक को सौंप दी गई है। उन्होंने आग्रह किया कि इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के समक्ष मजबूती से रखा जाए,ताकि जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही शुरू हो सके। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पौड़ी के विकास से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जा सकता। यदि सरकार इस दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाती है,तो स्थानीय जनता भी पूरे उत्साह के साथ इस प्रयास को सफल बनाने में अपना योगदान देगी। वहीं पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि उनकी प्राथमिकता हमेशा से क्षेत्र को रोजगार और विकास से जोड़ने की रही है। उन्होंने कहा कि मिनी स्टेडियम और मेडिकल कॉलेज जैसे प्रस्ताव न केवल क्षेत्र के युवाओं के लिए अवसर पैदा करेंगे,बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को भी सुदृढ़ बनाएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह इस विषय को जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने का पूरा प्रयास करेंगे। इस मुलाकात के दौरान क्षेत्र की अन्य समस्याओं और संभावित विकास योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। नमन चन्दोला ने विधायक का कुशलक्षेम भी जाना और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद स्थापित किया। पौड़ी में मिनी स्टेडियम और मेडिकल कॉलेज की स्थापना की यह पहल न केवल बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करेगी,बल्कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार,खेल और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के नए अवसर भी प्रदान करेगी। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार इस दिशा में कितनी तेजी और गंभीरता से कदम उठाती है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...