बैडमिंटन कोर्ट पर चमका उत्तराखण्ड पुलिस का सितारा-पौडी के आरक्षी युगल किशोर ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कर्तव्यनिष्ठा,अनुशासन और खेल प्रतिभा का अद्भुत संगम प्रस्तुत करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस के जवान ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल कर जनपद पौड़ी गढ़वाल सहित पूरे

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कर्तव्यनिष्ठा,अनुशासन और खेल प्रतिभा का अद्भुत संगम प्रस्तुत करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस के जवान ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल कर जनपद पौड़ी गढ़वाल सहित पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। जनपद पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त आरक्षी युगल किशोर ने लखनऊ में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखण्ड पुलिस को गौरवान्वित किया है। दिनांक 9 मई 2026 से 13 मई 2026 तक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर की विभिन्न पुलिस इकाइयों एवं सुरक्षा बलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान उत्तराखण्ड पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए आरक्षी युगल किशोर ने पुरुष वर्ग 40 प्लस एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पूरी प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने अनुशासन,आत्मविश्वास,धैर्य एवं उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। कठिन मुकाबलों के बीच उनके दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत ने उन्हें विजय के शिखर तक पहुंचाया। उनकी यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है,बल्कि यह जनपद पौड़ी गढ़वाल एवं सम्पूर्ण उत्तराखण्ड पुलिस के लिए गर्व का विषय बन गई है। आरक्षी युगल किशोर की इस उल्लेखनीय सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि पुलिसकर्मी केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं हैं,बल्कि खेल के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। उनकी यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों एवं पुलिस विभाग के अन्य कार्मिकों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने आरक्षी युगल किशोर को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विभाग को अपने ऐसे प्रतिभाशाली एवं समर्पित खिलाड़ियों पर गर्व है,जो सेवा के साथ-साथ खेल जगत में भी प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। समस्त पौड़ी पुलिस परिवार एवं क्षेत्रवासियों द्वारा आरक्षी युगल किशोर को इस स्वर्णिम उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई हैं।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...