भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर पौड़ी में गूंजा राष्ट्रसेवा का संदेश,छात्र-युवाओं ने प्रतिभा से सजाया समारोह

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी,उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री,कुशल प्रशासक और भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती पर जनपद पौड़ी गढ़वाल में श्रद्धा,सम्मान

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी,उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री,कुशल प्रशासक और भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती पर जनपद पौड़ी गढ़वाल में श्रद्धा,सम्मान और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। जिलेभर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में पंडित पंत के संघर्ष,त्याग,राष्ट्रभक्ति,ईमानदारी और प्रशासनिक दक्षता को याद करते हुए उनके आदर्शों को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और युवाओं ने चित्रकला,निबंध,भाषण,लोकनृत्य,गीत,कविता एवं लघु नाटिका सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जी.बी.पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया,मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी,कॉलेज के प्राचार्य डॉ.वी.के.बंगा सहित अधिकारियों,कर्मचारियों,जनप्रतिनिधियों एवं छात्र-छात्राओं ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिलाधिकारी ने कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों से संवाद किया। चित्रकला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीक,पर्यावरण,सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों को अपनी रचनात्मकता के माध्यम से प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि युवा अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारें और बदलती परिस्थितियों एवं भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करें। इसके बाद जिला प्रशासन एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला कार्यालय प्रांगण में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ हुई। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान,राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका तथा प्रशासनिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों को स्मरण किया। कार्यक्रम में नेहरू मोंटेसरी स्कूल पौड़ी की छात्राओं ने पंडित पंत के जीवनवृत्त पर आधारित लोकनृत्य एवं गीत की मनमोहक प्रस्तुति देकर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पौड़ी की छात्राओं ने लघु नाटिका के माध्यम से उनके जीवन संघर्ष,स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी यात्रा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। आदर्श प्राथमिक विद्यालय संख्या-5 की नन्हीं बालिका ने कविता पाठ के माध्यम से पंडित पंत को श्रद्धांजलि अर्पित की। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में उत्साह और देशभक्ति की भावना का संचार किया। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंडित पंत का जीवन त्याग,संघर्ष,ईमानदारी,कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की अनुपम मिसाल है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही प्रशासनिक एवं सामाजिक विकास में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि महान विभूतियों की जयंती केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए,बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों को देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्र निर्माताओं के जीवन से परिचित कराने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए उनसे संवाद किया तथा पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवन एवं योगदान से संबंधित प्रश्न पूछे। सही उत्तर देने पर सेंट थॉमस स्कूल की छात्रा आयत अंसारी तथा राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर तिमली की छात्रा दीपिका रावत को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जयंती के उपलक्ष्य में पौड़ी नगर के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित चित्रकला,निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं के जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पौड़ी की मानवी ने प्रथम,शादमानी ने द्वितीय तथा राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर तिमली के सक्षम रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर तिमली के प्रियांशु जाटव प्रथम,राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी की पूनम द्वितीय तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पौड़ी की मानसी मंद्रवाल तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पौड़ी की निहारिका प्रथम,राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी के मानव द्वितीय तथा राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर तिमली की दीपिका रावत तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी के कार्तिक ने प्रथम,डीएवी पौड़ी की सौम्या जोशी ने द्वितीय तथा डीएवी इंटर कॉलेज पौड़ी की साफिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में डीएवी इंटर कॉलेज पौड़ी की किरन प्रथम,नेहरू मोंटेसरी स्कूल पौड़ी की मिष्टी रावत द्वितीय तथा इसी विद्यालय की वंशिका डोभाल तृतीय रहीं। कार्यक्रम के दौरान युवा कल्याण विभाग में डिजिटल युवा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुश-अप/स्क्वाट चुनौती में जुबिन नौटियाल प्रथम,अक्षत द्वितीय तथा सार्थक बडोला तृतीय रहे। सांस्कृतिक चुनौती की माई उत्तराखण्ड माई प्राइड प्रतियोगिता में अंजू रावत ने प्रथम,वंशिका नेगी ने द्वितीय तथा तनुजा रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्किपिंग प्रतियोगिता में अरमान कुमार प्रथम,गौरी द्वितीय तथा साहिल तृतीय रहे। युवा फोटोग्राफी प्रतियोगिता में मानसी नेगी प्रथम,विकास चन्द्र द्वितीय तथा तनुजा तृतीय रहीं। फिटनेस फिनाले में मुस्कान नेगी प्रथम,अक्षत द्वितीय तथा हिमांशु रावत तृतीय रहे,जबकि वन मिनट वन स्किल प्रतियोगिता में आयुष सिंह ने प्रथम,अंकित ने द्वितीय तथा सचिन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा,रचनात्मकता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सकारात्मक दिशा देना समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले छात्र-छात्राओं को भी जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं अन्य स्थानों पर भी विविध कार्यक्रम आयोजित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एफ.आर.चौहान,संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात,जिला शिक्षाधिकारी प्राथमिक अंशुल बिष्ट,भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह बिष्ट,जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ.शैलेन्द्र पाण्डेय,जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी,जिला खेल अधिकारी प्रदीप कुमार,जिला खेल समन्वयक योगंबर नेगी,संजय बलूनी,नरेंद्र टम्टा,विनय शर्मा,दीपेंद्र रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी,शिक्षक,जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...