मलेथा में सजा गुरु सम्मान का भव्य मंच-विधायक विनोद कंडारी ने 650 शिक्षकों को नवाजा सम्मान

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षक दिवस के अवसर पर देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मलेथा में गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षक सम्मान की गरिमा देखने को मिली। विधायक विनोद कंडारी की ओर से

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षक दिवस के अवसर पर देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मलेथा में गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षक सम्मान की गरिमा देखने को मिली। विधायक विनोद कंडारी की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे करीब 650 शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। समारोह में शिक्षकों के सम्मान के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान,समर्पण और जिम्मेदारी को रेखांकित किया गया। बड़ी संख्या में शिक्षकों की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण बना रहा। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम का ज्ञान देने तक सीमित नहीं रहते,बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण और जीवन को सही दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक के मार्गदर्शन का प्रभाव विद्यार्थी के पूरे जीवन पर पड़ता है। शिक्षक विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ संस्कार,अनुशासन,नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। ऐसे में शिक्षकों का सम्मान करना केवल एक औपचारिकता नहीं,बल्कि समाज की जिम्मेदारी है। विधायक ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए शिक्षक,अभिभावक और समाज के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। शिक्षक सम्मान समारोह में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए करीब 650 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों में समारोह को लेकर उत्साह देखने को मिला। उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि शिक्षकों के योगदान को सार्वजनिक रूप से सम्मान देना उनके मनोबल को बढ़ाने वाला कदम है। शिक्षकों ने विधायक विनोद कंडारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे शिक्षकों को प्रोत्साहन मिलता है और समाज में गुरु के प्रति सम्मान की भावना और मजबूत होती है। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों,भाजपा पदाधिकारियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में देवप्रयाग ब्लॉक अध्यक्ष धनवीर रमोला,कीर्तिनगर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कठैत,मंत्री अजय कुमार,मंच संचालक राजेश सेमवाल,देवेंद्र बिष्ट,ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट,नगर पालिका अध्यक्ष ममता देवी,नगर पंचायत कीर्तिनगर अध्यक्ष राकेश मोहन मेहता,मंडल अध्यक्ष विकास मेहरा,कविता बिष्ट,कुलदीप रावत एवं मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शिक्षकों के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि किसी भी समाज की प्रगति उसकी शिक्षा व्यवस्था की मजबूती पर निर्भर करती है और शिक्षा व्यवस्था की धुरी शिक्षक हैं। समारोह का उद्देश्य केवल शिक्षकों को सम्मानित करना ही नहीं,बल्कि समाज में गुरु के प्रति सम्मान और शिक्षा के महत्व का संदेश देना भी रहा। कार्यक्रम में यह संदेश प्रमुखता से सामने आया कि आधुनिक दौर में तकनीकी और भौतिक विकास के साथ संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। शिक्षकों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की ओर से शिक्षकों के सम्मान के लिए आयोजित किए जाने वाले ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। इससे शिक्षकों को अपने दायित्वों के प्रति और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। मलेथा में आयोजित यह शिक्षक सम्मान समारोह क्षेत्र में शिक्षा और शिक्षक समुदाय के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने वाला आयोजन बनकर सामने आया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...