
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। शाश्वत शिक्षा निकेतन धर्मनगर बगवान टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विद्यालय की कक्षा 5 की दो छात्राओं,आयशा एवं साक्षी ने राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में ग्राम भडोली निवासी रविंद्र सिंह चौहान की सुपुत्री आयशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। आयशा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार,ग्रामवासियों एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए शाश्वत शिक्षा निकेतन बगवान के समस्त शिक्षकगण एवं शिक्षिकाएं छात्रा आयशा को हार्दिक बधाई देते हैं तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। विद्यालय परिवार छात्रा के माता-पिता एवं समस्त परिवारजनों को भी इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता है। आयशा को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।