रोटरी क्लब श्रीनगर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर में करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेशन का आयोजन

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षा एवं साक्षरता माह के अंतर्गत रोटरी क्लब श्रीनगर द्वारा राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज कीर्तिनगर में करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों से

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षा एवं साक्षरता माह के अंतर्गत रोटरी क्लब श्रीनगर द्वारा राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज कीर्तिनगर में करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों से कक्षा 12 वीं के बाद उचित करियर का चुनाव कैसे करें विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। श्रीयंत्र यूथ क्लब श्रीनगर के अमन प्रताप एवं दर्शिका ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से उन्हें अपनी रुचि,क्षमता और लक्ष्य के अनुरूप करियर का चुनाव करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देते हुए सही समय पर उचित निर्णय लेने के महत्व को भी समझाया। इस अवसर पर रोटरी क्लब श्रीनगर के अध्यक्ष रोटेरियन अनिल ढौंडियाल,रोटेरियन प्रदीप अणथ्वाल,रोटेरियन सीताराम बहुगुणा एवं आशीष उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक कमलेश जोशी का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा। विद्यार्थियों ने करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...