वर्षों का इंतजार खत्म-राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के 277 कर्मचारियों को मिला समान वेतन का अधिकार

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में कार्यरत कर्मचारियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित मांग पूरी होने पर खुशी और उत्साह का माहौल है। प्रदेश सरकार द्वारा समान

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में कार्यरत कर्मचारियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित मांग पूरी होने पर खुशी और उत्साह का माहौल है। प्रदेश सरकार द्वारा समान कार्य के लिए समान वेतन व्यवस्था लागू किए जाने के निर्णय के बाद मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने इसे न्यायपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल,स्थानीय विधायक एवं शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत तथा मेडिकल कॉलेज प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों ने कहा कि वर्षों से समान कार्य करने के बावजूद वेतन विसंगतियों के कारण उन्हें मानसिक एवं आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है और उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से मेडिकल कॉलेज के लगभग 277 कर्मचारियों को सीधा लाभ प्राप्त होगा। इनमें तकनीशियन,क्लर्क,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी,ओटी तकनीशियन,नर्सिंग स्टाफ,एक्स-रे तकनीशियन तथा फार्मासिस्ट सहित विभिन्न वर्गों के कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि समान वेतन मिलने से न केवल उनका मनोबल बढ़ेगा,बल्कि कार्य के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना भी और अधिक मजबूत होगी। कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना एवं वित्त नियंत्रक प्रशांत कुमार शर्मा के प्रयासों की विशेष सराहना करते हुए कहा कि प्रशासनिक स्तर पर लगातार किए गए प्रयासों से ही यह महत्वपूर्ण निर्णय संभव हो सका है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज परिवार का प्रत्येक कर्मचारी संस्थान की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा,अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करते हुए अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित कर्मचारियों ने सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के सम्मान,अधिकार और मेहनत को मिली वास्तविक पहचान है। इस अवसर पर अमित मलवाल,प्रदीप नौटियाल,त्रिलोक रावत,सोहन बर्तवाल,सचिन फोंदणी,आशुतोष मलासी,प्रीति जुयाल,गीता,मोनिका,मोहर सिंह,विवेक त्यागी,पंकज बर्तवाल एवं अनुराग बर्तवाल सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...