शिक्षा के पांच दीपों को रोटरी का सलाम-सेवानिवृत्त शिक्षकों को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षक केवल कक्षाओं में पाठ पढ़ाने वाला व्यक्ति नहीं,बल्कि वह समाज की दिशा और राष्ट्र की दशा तय करने वाला सच्चा शिल्पकार होता है। शिक्षक के हाथों

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षक केवल कक्षाओं में पाठ पढ़ाने वाला व्यक्ति नहीं,बल्कि वह समाज की दिशा और राष्ट्र की दशा तय करने वाला सच्चा शिल्पकार होता है। शिक्षक के हाथों से निकली पीढ़ियां ही समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करती हैं। इसी भावना को आत्मसात करते हुए रोटरी क्लब श्रीनगर की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण और दीर्घकालीन योगदान देने वाले पांच सेवानिवृत्त शिक्षकों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। रोटरी कार्यालय में आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह में भगवानी रावत,केशव प्रसाद काला,वरदराज बहुगुणा,देवेन्द्र उनियाल एवं सुमनलता पंवार को शिक्षा के क्षेत्र में उनके वर्षों के समर्पण,सेवाभाव,अनुशासन तथा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सम्मानित शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक का योगदान केवल विद्यालय की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहता। एक शिक्षक अपने ज्ञान,संस्कार और आदर्शों के माध्यम से विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देता है। वह आने वाली पीढ़ी को जिम्मेदार नागरिक बनाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक सोच,नैतिक मूल्यों और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षकों द्वारा अपने सेवाकाल में किए गए ऐसे प्रयास समय बीतने के साथ और अधिक मूल्यवान हो जाते हैं। वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षकों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अमूल्य धरोहर है। ऐसे व्यक्तित्वों को सम्मानित करना वास्तव में उनके योगदान के प्रति समाज की कृतज्ञता प्रकट करना है। उन्होंने रोटरी क्लब श्रीनगर द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर किए गए इस सम्मान समारोह की सराहना करते हुए कहा कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान अन्य लोगों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं सम्मानित शिक्षकों के स्वागत के साथ हुआ। क्लब कोषाध्यक्ष रोटेरियन डॉ.आर.एस.भंडारी ने सभी अतिथियों,सम्मानित शिक्षकों एवं उपस्थित रोटरी सदस्यों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक हैं और उनके योगदान को सम्मान देना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों ने भी समारोह में अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि शिक्षक के लिए इससे बड़ा सम्मान कोई नहीं हो सकता कि उसके पढ़ाए हुए विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त कर समाज और देश के लिए अपना योगदान दें। शिक्षकों ने सम्मान के लिए रोटरी क्लब श्रीनगर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ ही नई पीढ़ी को भी शिक्षा और सेवा के प्रति प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर रोटरी क्लब श्रीनगर के अध्यक्ष रोटेरियन अनिल ढौडियाल ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं,बल्कि समाज के निर्माण में उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य देने में समर्पित कर देते हैं। इसलिए समाज का यह दायित्व है कि उनके अनुभव और योगदान को सम्मान के साथ याद किया जाए। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब श्रीनगर सामाजिक सरोकारों को अपनी प्राथमिकता मानते हुए स्वास्थ्य,शिक्षा,सेवा और जनकल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहा है। भविष्य में भी समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के साथ जनसेवा के कार्यों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में क्लब सचिव रोटेरियन डॉ.हरीश भट्ट,रोटेरियन एस.पी.घिल्डियाल,रोटेरियन नरेश नौटियाल,रोटेरियन बृजेश भट्ट,रोटेरियन हिमांशु अग्रवाल,रोटेरियन मो.आसिफ,रोटेरियन अनूप घिल्डियाल,रोटेरियन दिनेश प्रसाद जोशी,रोटेरियन ओ.पी.गोदियाल,रोटेरियन डॉ.के.के.गुप्ता,रोटेरियन मनीष कोठियाल,रोटेरियन वरुण कपूर,रोटेरियन डॉ.प्रदीप अणथ्वाल,रोटेरियन अनूप नेगी,रोटेरियन प्रत्यूष पंवार,शिक्षक सुनील बहुगुणा सहित अनेक गणमान्य लोग एवं रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन सीताराम बहुगुणा ने किया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...