श्रीनगर में स्वच्छता अभियान के साथ गांव चलों-बस्ती चलों अभियान का समापन

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापना दिवस एवं डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलाए गए राष्ट्रव्यापी गांव चलो-बस्ती चलो अभियान का

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापना दिवस एवं डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलाए गए राष्ट्रव्यापी गांव चलो-बस्ती चलो अभियान का श्रीनगर मंडल में अत्यंत प्रभावशाली और जनसरोकारों से जुड़ा समापन हुआ। समापन अवसर पर अलकेश्वर घाट स्थित शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर समाज को स्वच्छता,सेवा और समर्पण का सशक्त संदेश दिया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया,उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें योजनाओं की जानकारी भी दी। साथ ही वरिष्ठजनों के सम्मान,सामाजिक समरसता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने वाले कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए,जिससे संगठन और समाज के बीच मजबूत जुड़ाव देखने को मिला। समापन दिवस पर शिव मंदिर परिसर में चलाए गए स्वच्छता अभियान में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और साफ-सफाई के माध्यम से स्वच्छ भारत के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपाई शशि जुयाल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं,बल्कि राष्ट्र निर्माण का आधार है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को वैश्विक स्तर पर एक सशक्त पहचान दिलाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि ऐसे अभियान उसी दिशा में सार्थक कदम हैं। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रमिला भण्डारी ने संगठन की सक्रिय भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि महिला मोर्चा हमेशा से सामाजिक अभियानों में अग्रणी रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक कार्यक्रम को महिला शक्ति के सहयोग से सफल बनाया जाता है और आज का स्वच्छता अभियान उसी निरंतरता का प्रतीक है। जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने अभियान की सफलता के लिए जिले के सभी मंडलों के पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रयास रहता है कि प्रत्येक कार्यक्रम को जन-सरोकारों से जोड़ते हुए भव्य और प्रभावी बनाया जाए, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। इस अवसर पर श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,रेखा रावत,शांति भट्ट,आशा फरासी,सोनी कौर एवं आशीष उनियाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे,जिन्होंने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांव चलो-बस्ती चलो अभियान का यह समापन केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनसेवा,स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता की उस सतत यात्रा का प्रतीक है,जो समाज को एकजुट कर विकसित और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। जहां स्वच्छता है,वहीं विकास की नींव मजबूत होती है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...