श्रीनगर से पौड़ी तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन-राहुल गांधी की महारैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। आगामी 4 जून को पौड़ी गढ़वाल में आयोजित होने वाली कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रस्तावित पूर्व सैनिक सम्मान महारैली को ऐतिहासिक

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। आगामी 4 जून को पौड़ी गढ़वाल में आयोजित होने वाली कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रस्तावित पूर्व सैनिक सम्मान महारैली को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए कांग्रेस संगठन पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर गया है। इसी क्रम में मंगलवार को श्रीनगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,जिसमें महारैली की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए विभिन्न समितियों का गठन किया गया और जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता डॉ.हरक सिंह रावत ने की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए कहा कि उत्तराखंड सहित पूरे देश में जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों,बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी और विकास के नाम पर किए जा रहे छलावे से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है और आने वाले समय में कांग्रेस को व्यापक जनसमर्थन मिलने जा रहा है। डॉ.हरक सिंह रावत ने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश के आम नागरिकों,युवाओं,किसानों,महिलाओं और पूर्व सैनिकों की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं। पौड़ी में आयोजित होने वाली महारैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं,बल्कि प्रदेश और देश के सम्मानित पूर्व सैनिकों की समस्याओं और उनके अधिकारों को राष्ट्रीय मंच पर रखने का अवसर भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को महारैली में शामिल करने का आह्वान किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पौड़ी गढ़वाल सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है और यहां के हजारों परिवार सेना से जुड़े हुए हैं। ऐसे में राहुल गांधी का यह दौरा पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम साबित होगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महारैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लेते हुए प्रत्येक बूथ और प्रत्येक गांव तक पहुंचने की रणनीति पर चर्चा की। बैठक के दौरान परिवहन,जनसंपर्क,स्वागत,प्रचार-प्रसार और कार्यक्रम समन्वय सहित विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल,संजय फौजी,कृष्णानन्द मैठाणी,बीरेंद्र सिंह नेगी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू भट्ट,मीना नेगी,सुधांशु नौडियाल,शिवलाल,कैप्टन सत्ये सिंह भंडारी,सुरेंद्र चौहान,लाल सिंह नेगी,सतीश पटवाल,पूर्व सैनिक रणवीर लाल,पूर्व सैनिक रविन्द्र सिंह रावत,मोहम्मद जामीन,भारतमणि नैथानी,कुलदीप सिंह नेगी,सोहन लाल,मीरा देवी,हरि सिंह मियां,पूर्ण सिंह धनाई,मोहम्मद साहेब,संदीप सिंह नेगी,देवी प्रसाद गोदियाल, दलवीर सिंह धनाई,विजय सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...