संघर्ष,साहस और समर्पण की मिसाल थीं विमला कोटियाल-उत्तराखंड आंदोलन की यह आवाज हमेशा रहेगी अमर

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य आंदोलन की सशक्त एवं जुझारू महिला आंदोलनकारी स्वर्गीय विमला कोटियाल के निधन पर बार एसोसिएशन श्रीनगर ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य आंदोलन की सशक्त एवं जुझारू महिला आंदोलनकारी स्वर्गीय विमला कोटियाल के निधन पर बार एसोसिएशन श्रीनगर ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। अधिवक्ताओं ने उनके निधन को उत्तराखंड आंदोलन की एक अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि राज्य निर्माण के संघर्ष में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी एवं बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने संयुक्त रूप से शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय विमला कोटियाल ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के कठिन दौर में जिस साहस,समर्पण और संघर्षशीलता का परिचय दिया,वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हक-हकूक,पहचान और स्वाभिमान की लड़ाई में उनका योगदान सदैव स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज रहेगा। संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने कहा कि स्व.विमला कोटियाल केवल एक आंदोलनकारी नहीं थीं,बल्कि वे उत्तराखंड की अस्मिता,जनभावनाओं और संघर्ष की प्रतीक थीं। राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान उन्होंने जिस निष्ठा और दृढ़ता के साथ अपनी भूमिका निभाई,वह इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। उनका जीवन समाज और विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। वहीं बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में स्वर्गीय विमला कोटियाल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उनके निधन से प्रदेश ने एक ऐसी संघर्षशील महिला को खो दिया है,जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के इतिहास में उनका नाम सदैव सम्मान और गौरव के साथ लिया जाएगा। बार एसोसिएशन श्रीनगर ने अपने शोक संदेश में कहा कि इस दुःखद घड़ी में संपूर्ण अधिवक्ता समुदाय शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। संस्था ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में बार एसोसिएशन श्रीनगर के अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी,पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी,पूर्व अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत,वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेंद्र पुंडीर,कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट,सचिव ब्रह्मानंद भट्ट,पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी,पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी,पूर्व महासचिव विकास पंत,परमानंद मैठाणी,सह सचिव देवी प्रसाद खरे,सुनीता भंडारी,आर.पी.थपलियाल,सुरेंद्र सिंह रौथाण,आनंद सिंह बुटोला,सुरेंद्र प्रसाद शुक्ला,ओम प्रकाश मैठाणी,बलबीर सिंह रौतेला,राजेश जैन,रतन सिंह बिष्ट,नितेश भारती,राखी राय,लक्ष्मीकांत,गौरव उपाध्याय सहित अनेक अधिवक्ता शामिल रहे। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्व.विमला कोटियाल का संघर्ष,त्याग और राज्य के प्रति समर्पण उत्तराखंड की सामूहिक स्मृति का अभिन्न हिस्सा रहेगा तथा उनकी प्रेरणा आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन देती रहेगी।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...