सफाई कर्मचारी समाज को राष्ट्रीय नेतृत्व की बड़ी ताकत-भगवत प्रसाद मकवान बने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। सफाई मित्रों,सफाई कर्मचारी समाज तथा शोषित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को लंबे समय से मजबूती के साथ आगे बढ़ाने वाले राष्ट्रीय वाल्मीकि

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। सफाई मित्रों,सफाई कर्मचारी समाज तथा शोषित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को लंबे समय से मजबूती के साथ आगे बढ़ाने वाले राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सफाई कर्मचारी समाज में हर्ष की लहर है। श्रीनगर मंडल भाजपा के आईटी संयोजक एवं जिला निगरानी समिति पौड़ी गढ़वाल के सदस्य संजीव वाल्मीकि ने भगवत प्रसाद मकवाना को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि मकवाना का पूरा सार्वजनिक जीवन सफाई मित्रों,सफाई कर्मचारियों तथा समाज के शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों,सम्मान और कल्याण के लिए समर्पित रहा है। ऐसे अनुभवी एवं संघर्षशील व्यक्तित्व को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना निश्चित रूप से समाज के लिए गौरव का विषय है। संजीव वाल्मीकि ने कहा कि भगवत प्रसाद मकवाना ने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज को मजबूती से उठाया है। वह पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा,पूर्व अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार सहित अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में भी वे उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार,सदस्य केंद्रीय निगरानी समिति सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार,केंद्रीय निदेशक एनएचपीसी ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार तथा भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में नई जिम्मेदारी मिलने से देशभर के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से उठाने का अवसर मिलेगा। सफाई मित्रों की सामाजिक सुरक्षा,सम्मान,अधिकार,रोजगार से जुड़ी समस्याओं तथा उनके कल्याण से जुड़े विषयों को नई गति मिलने की उम्मीद है। संजीव वाल्मीकि ने कहा कि यह नियुक्ति केवल एक व्यक्ति को मिला दायित्व नहीं,बल्कि देशभर के सफाई कर्मचारी समाज के संघर्ष,अधिकार और सम्मान को राष्ट्रीय स्तर पर मिली मजबूती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भगवत प्रसाद मकवाना अपने अनुभव,संघर्षशीलता और कुशल नेतृत्व के माध्यम से सफाई कर्मचारी समाज के हितों की प्रभावी पैरवी करेंगे तथा केंद्र एवं राज्य सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने इस गरिमामयी जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा अनुभवी एवं जमीनी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दिया जाना संगठन की समावेशी सोच और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संजीव वाल्मीकि ने कहा कि भगवत प्रसाद मकवाना के नेतृत्व और अनुभव से देशभर के सफाई कर्मचारी भाइयों एवं बहनों के कल्याण,अधिकारों की रक्षा और सामाजिक उत्थान को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि यह नई जिम्मेदारी राष्ट्र सेवा और जनसेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अध्याय साबित होगी।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...