सामाजिक परिवर्तन की नई रणनीति पर मंथन करेगा टीम अन्ना-देहरादून में 23 मई को जुटेंगे देशभर के किसान,समाजसेवी और सामाजिक संगठन

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। देश में सामाजिक जागरूकता,जनहित और पारदर्शी व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोक आंदोलन न्यास (टीम अन्ना) द्वारा 23 मई को देहरादून में एक महत्वपूर्ण

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। देश में सामाजिक जागरूकता,जनहित और पारदर्शी व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोक आंदोलन न्यास (टीम अन्ना) द्वारा 23 मई को देहरादून में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक को सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय स्थापित करने और राष्ट्रहित के मुद्दों पर एक साझा मंच तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। बैठक का आयोजन दोपहर 1 बजे उज्जवल रेस्टोरेंट,प्रेस क्लब के निकट देहरादून में किया जाएगा,जिसमें देश के विभिन्न सामाजिक संगठनों,समाजसेवियों,किसानों,जनप्रतिनिधियों एवं जागरूक नागरिकों की भागीदारी प्रस्तावित है। विशेष बात यह है कि इस बैठक में महाराष्ट्र से वरिष्ठ समाजसेवियों की एक विशेष टीम भी देहरादून पहुंचेगी,जिसे प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे द्वारा भेजा गया है। बैठक में राष्ट्रीय लोक आंदोलन की कार्यकारी अध्यक्ष कल्पना इनामदार,उपाध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अधिकारी कमल टावरी,जिन्हें भाई कमलानंद महाराज के नाम से भी जाना जाता है,सहित कई वरिष्ठ समाजसेवी एवं गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहेंगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लाकर राष्ट्रहित,सामाजिक जागरूकता,जन सरोकारों और जनआंदोलनों को नई दिशा देना है। बैठक में संगठन विस्तार,सामाजिक समन्वय,जनहित के मुद्दों पर संयुक्त रणनीति और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए साझा प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि वर्तमान समय में समाज के विभिन्न वर्गों और संगठनों को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है,ताकि जनसमस्याओं को मजबूती से उठाया जा सके और समाज में पारदर्शिता,नैतिकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा मिले। बैठक को लेकर किसानों,समाजसेवियों और सामाजिक संगठनों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। जो भी सामाजिक संगठन एवं समाजसेवी टीम अन्ना के साथ मिलकर राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों में सहभागिता करना चाहते हैं,उनका इस बैठक में हार्दिक स्वागत किया गया है। इस अवसर पर अन्ना हजारे का प्रेरणादायी संदेश भी साझा किया जाएगा-मैं रहूं या ना रहूं,मशाल जलती रहनी चाहिए। यह संदेश समाज में जागरूकता,संघर्ष और जनसेवा की निरंतर भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान माना जा रहा है। राष्ट्रीय लोक आंदोलन न्यास (टीम अन्ना) के सदस्य भोपाल सिंह चौधरी ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक संगठनों के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने और जनहित के मुद्दों को नई ऊर्जा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...