सोमनाथ धाम की ओर बढ़ा देवभूमि का स्वाभिमान-विधायक राजकुमार पोरी ने रवाना किया यात्रा दल

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की धार्मिक आस्था,सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकात्मता के प्रतीक सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के तहत सोमवार प्रातः जनपद पौड़ी से श्रद्धालुओं एवं सांस्कृतिक दल को गुजरात स्थित

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की धार्मिक आस्था,सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकात्मता के प्रतीक सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के तहत सोमवार प्रातः जनपद पौड़ी से श्रद्धालुओं एवं सांस्कृतिक दल को गुजरात स्थित पवित्र सोमनाथ धाम के लिए उत्साहपूर्ण वातावरण में रवाना किया गया। स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने यात्रा दल को हरी झंडी दिखाकर शुभ यात्रा की मंगलकामनाएं दीं तथा सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान अनुशासन,सुरक्षा एवं मर्यादा का पालन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं,बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता,आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की लोक परंपराएं,संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत पूरे देश में अपनी अलग पहचान रखती हैं। इस यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी यात्रियों से प्रदेश की गरिमा के अनुरूप अनुशासित एवं मर्यादित व्यवहार करने का आग्रह किया। यात्रा के नोडल अधिकारी अनिरुद्ध सिंह बिष्ट ने बताया कि यात्रा दल में जनपद पौड़ी के 42 श्रद्धालु शामिल हैं। इनके साथ गढ़ कला सांस्कृतिक संस्थान,पौड़ी के 20 सदस्यीय सांस्कृतिक दल के कलाकार भी यात्रा में प्रतिभाग कर रहे हैं। सांस्कृतिक दल सोमनाथ धाम सहित विभिन्न पड़ावों पर उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति,लोकनृत्य,लोकगीत एवं पारंपरिक वेशभूषा की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान को देशभर के श्रद्धालुओं के सामने प्रस्तुत करेगा। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा,स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रशासन द्वारा यात्रा को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं,जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव कर सकें। यात्रा रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। सभी यात्रियों ने भगवान सोमनाथ के जयकारों के बीच यात्रा प्रारंभ की और प्रदेश तथा देश की सुख-समृद्धि,शांति एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों,सांस्कृतिक संस्थानों के प्रतिनिधियों,गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने यात्रा दल का पुष्पवर्षा एवं शुभकामनाओं के साथ अभिनंदन किया। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था,सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रभक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...