गांव की स्वास्थ्य क्रांति को राष्ट्रीय पहचान-सरणा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बना गुणवत्ता का नया प्रतीक

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विकासखंड पाबों के आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरणा ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विकासखंड पाबों के आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरणा ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणन प्राप्त कर जनपद पौड़ी गढ़वाल का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि न केवल स्वास्थ्य विभाग के लिए गर्व का विषय है,बल्कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण भी बन गई है। भारत सरकार द्वारा 28 मार्च 2026 को आयोजित राष्ट्रीय वर्चुअल मूल्यांकन के दौरान केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं,दवाइयों की उपलब्धता,साफ-सफाई,स्वच्छता व्यवस्था,मरीजों को दी जा रही सुविधाओं तथा कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया गया। मूल्यांकन में केंद्र की व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों पर उत्कृष्ट पाई गईं,जिसके फलस्वरूप आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरना को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणन प्रदान किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि इस प्रमाणन से यह सिद्ध होता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणन प्राप्त होने के बाद संबंधित चिकित्सा इकाई को स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर से निर्धारित धनराशि भी प्रदान की जाती है,जिससे मरीजों को भविष्य में और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने इस सफलता का श्रेय जिला गुणवत्ता टीम,चिकित्सा अधिकारियों तथा स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत और समर्पण को दिया। इस उपलब्धि में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.विनय कुमार त्यागी,प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.पंकज सिंह,गुणवत्ता सलाहकार स्मृति शाह,व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल समन्वयक शुभम नेगी,संबंधित एएनएम तथा आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी के निरंतर प्रयास,अनुशासित कार्यशैली और जनसेवा की भावना से यह सफलता संभव हो सकी। ग्रामीण क्षेत्र सरणा में स्वास्थ्य सेवाओं के इस राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने से स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने इसे स्वास्थ्य विभाग की बड़ी उपलब्धि बताते हुए संबंधित अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी है। यह प्रमाणन आने वाले समय में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के साथ ही अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के लिए भी प्रेरणा का कार्य करेगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...