शिक्षा,खेल और विकास योजनाओं को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का दो दिवसीय श्रीनगर दौरा बना जनविश्वास और नई उम्मीदों का प्रतीक

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखण्ड के पर्वतीय अंचलों में शिक्षा,खेल और आधारभूत विकास को नई दिशा देने की सोच के साथ प्रदेश सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखण्ड के पर्वतीय अंचलों में शिक्षा,खेल और आधारभूत विकास को नई दिशा देने की सोच के साथ प्रदेश सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का दो दिवसीय श्रीनगर भ्रमण क्षेत्रवासियों के लिए नई उम्मीद और विकास की सौगात लेकर आया। अपने भ्रमण के प्रथम दिन उन्होंने शिक्षा,खेल,जनसंपर्क और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य सरकार गांव और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। डॉ.रावत ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा और खेल दोनों का संतुलित विकास आवश्यक है। हमारा लक्ष्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं,बल्कि उत्तराखण्ड की खेल प्रतिभाओं को विश्व मंच तक पहुंचाना है। अपने दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय श्रीकोट गंगा नाली के नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। लगभग 36 लाख 30 हजार रुपये की लागत से निर्मित यह भवन क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ.धन सिंह रावत ने विद्यालय के पीछे पुस्ता निर्माण एवं चारदीवारी कार्य के लिए 2 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि देने की घोषणा करते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और आधुनिक विद्यालय ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनते हैं। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकोट गंगा नाली में प्रस्तावित कंप्यूटर कक्ष का भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में उत्तराखण्ड की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि जब उन्होंने शिक्षा विभाग का दायित्व संभाला था,उस समय उत्तराखण्ड शिक्षा के क्षेत्र में देश में 34 वें स्थान पर था,लेकिन आज प्रदेश ने उल्लेखनीय सुधार करते हुए 9 वां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है,बल्कि आधुनिक तकनीक,डिजिटल संसाधनों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था से ही बच्चों का भविष्य संवारा जा सकता है। डॉ.रावत ने विद्यालय परिसर की सुरक्षा दीवार को और अधिक मजबूत एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों का वातावरण सुरक्षित,स्वच्छ और प्रेरणादायी होना चाहिए। 2037 ओलंपिक विजन : उत्तराखण्ड के गांवों से निकलेंगे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपने भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्वर्गीय विपिन रावत स्टेडियम,श्रीकोट का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य वर्ष 2037 ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए बच्चों को खेलों के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है,आवश्यकता केवल उचित मंच और संसाधनों की है। इसी उद्देश्य से प्रदेश के विद्यालयों को उनके खेल मैदानों की आवश्यकता के अनुसार खेल सामग्री उपलब्ध कराने हेतु एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ.रावत ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन,आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन की प्रेरणा देते हैं तथा सरकार गांव-गांव में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। निरीक्षण के दौरान स्टेडियम परिसर में जलभराव की समस्या सामने आने पर कैबिनेट मंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त नूपुर वर्मा को मैदान में आने वाले पानी की निकासी हेतु अलग नाली निर्माण के निर्देश दिए। साथ ही स्टेडियम की अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनसंपर्क कार्यक्रमों में सुनी जनता की समस्याएं अपने भ्रमण के दौरान डॉ.धन सिंह रावत ने श्रीनगर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने गंगा विहार,भागीरथीपुरम एवं उत्तम बिहार मिस्त्री मोहल्ला में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर स्थानीय समस्याओं,विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रमों में क्षेत्रीय जनता ने भी शिक्षा,सड़क,पेयजल और खेल सुविधाओं से संबंधित विभिन्न मांगें मंत्री के समक्ष रखीं। अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे उपस्थित कार्यक्रमों में उप जिलाधिकारी नूपुर वर्मा,बीओ डॉ.अश्वनी,मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, जिला महामंत्री गणेश भट्ट,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला भंडारी,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जगमोहन नेगी,गुड्डी गैरोला,दिनेश पटवाल,शुभम प्रभाकर,सीमा भंडारी,ललिता नेगी,यशीष रावत,प्रदीप मल सहित अनेक जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। श्रीनगर में दिखा विकास,शिक्षा और खेल के प्रति नया उत्साह डॉ.धन सिंह रावत के इस दौरे को क्षेत्र में शिक्षा और खेल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी प्रकार विद्यालयों और खेल सुविधाओं को निरंतर मजबूत किया गया तो आने वाले वर्षों में श्रीनगर और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और प्रतिभाशाली विद्यार्थी निकलकर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। जब शिक्षा आधुनिक होगी और खेलों को मिलेगा मजबूत मंच,तभी उत्तराखण्ड का युवा आत्मनिर्भर,सक्षम और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकेगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...