कंसमर्दनी में बनेगा ज्ञान का आधुनिक मंदिर-साढे़ तीन करोड़ से तैयार होगा भव्य सार्वजनिक पुस्तकालय–डॉ.धन सिंह रावत

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षा और आधुनिक विकास की दिशा में श्रीनगर क्षेत्र को नई पहचान देने की पहल करते हुए उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कंसमर्दनी

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षा और आधुनिक विकास की दिशा में श्रीनगर क्षेत्र को नई पहचान देने की पहल करते हुए उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कंसमर्दनी मोहल्ले में लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सार्वजनिक पुस्तकालय बनाने की घोषणा की है। यह पुस्तकालय आने वाले समय में श्रीनगर क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं के लिए ज्ञान,अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बड़ा केंद्र बनेगा। अपने तीन दिवसीय श्रीनगर भ्रमण के दौरान डॉ.रावत ने कंसमर्दनी,तिवारी मोहल्ला,गंगा विहार और मिस्त्री मोहल्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाएं और बैठकों को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास का विजन साझा किया। उन्होंने कहा कि श्रीनगर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त शिक्षा और विकास के मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। डॉ.रावत ने बताया कि प्रस्तावित सार्वजनिक पुस्तकालय में लगभग 10 हजार पुस्तकों का विशाल संग्रह उपलब्ध रहेगा। साथ ही एक समय में 100 विद्यार्थियों के बैठकर अध्ययन करने की व्यवस्था होगी। पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए विशेष अध्ययन कक्ष,संदर्भ सामग्री और शांत वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में ग्रामीण और छोटे शहरों के विद्यार्थियों को बड़े शहरों जैसी अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। यह पुस्तकालय युवाओं को आईआईटी,एनआईटी,आईएएस,पीसीएस तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मंच प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कंसमर्दनी क्षेत्र शिक्षा और पुस्तकालय संस्कृति के लिए विशेष पहचान बनाएगा। इस दौरान डॉ.रावत ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक उज्ज्वला गैस कनेक्शन,आवास योजना,बिजली,पेयजल और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाने की अपील करते हुए कहा कि बीमारी आने से पहले सुरक्षा की तैयारी जरूरी है,ताकि जरूरत पड़ने पर पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में श्रीनगर क्षेत्र को तारमुक्त बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। इसके अलावा सीवर लाइन,गैस पाइपलाइन,मरीन ड्राइव,जीएंडटीआई मैदान के विकास और 24 घंटे पेयजल व्यवस्था जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं पर भी तेजी से कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र मैठाणी,सचिव दीनबंधु सिंह चौहान,पूर्व अध्यक्ष गणेश प्रसाद टम्टा,टैक्सी यूनियन अध्यक्ष महावीर बहुगुणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...