नशे के खिलाफ गांव-गांव खड़ी होगी चौकसी-उतकृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रहरी होंगे सम्मानित–डॉ.धन सिंह रावत

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने श्रीनगर क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम प्रहरियों को गांवों की सामाजिक सुरक्षा और जन-जागरूकता का मजबूत प्रहरी बताते

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने श्रीनगर क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम प्रहरियों को गांवों की सामाजिक सुरक्षा और जन-जागरूकता का मजबूत प्रहरी बताते हुए उनके लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। खिर्सू ब्लॉक के ग्राम प्रहरियों के साथ महिला थाना सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि जो ग्राम प्रहरी अपने गांव को नशा मुक्त बनाने,जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने,जंगली जानवरों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा सामाजिक सुरक्षा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे,उन्हें सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। डॉ.रावत ने कहा कि आज गांवों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। ऐसे समय में ग्राम प्रहरी केवल सुरक्षा कर्मी नहीं बल्कि समाज को सही दिशा देने वाले जागरूक प्रहरी की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो गांव नशा मुक्त अभियान में बेहतर कार्य करेंगे,उन्हें भविष्य में मॉडल गांव के रूप में विकसित करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने ग्राम प्रहरियों को आगामी 15 दिनों के भीतर विशेष किट उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस किट में पानी की बोतल,छाता,जूते,ड्रेस,टॉर्च,सीटी और टोपी जैसी आवश्यक सामग्री दी जाएगी ताकि वे अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकें। डॉ.रावत ने कहा कि राज्य सरकार गांवों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ सामाजिक चेतना को भी बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने ग्राम प्रहरियों से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को नशे,जंगलों में आग लगाने और सामाजिक अपराधों के खिलाफ जागरूक करें। इस दौरान उन्होंने श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शहर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में शीघ्र ही 15 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे,जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। डॉ.रावत ने गंगा दर्शन रोड,बुघाणी रोड,डांस-ऐठाना,शारदानाथ घाट और अलकेश्वर घाट क्षेत्रों में नशा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि युवाओं को नशे से बचाना समाज और प्रशासन दोनों की साझा जिम्मेदारी है। बैठक में विभिन्न जनप्रतिनिधियों,ग्राम प्रहरियों और स्थानीय नागरिकों ने भी अपने सुझाव रखे। कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रमुख खिर्सू अनिल भण्डारी,मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,जिला उपाध्यक्ष गिरीश पैन्यूली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...