श्रीनगर की सफाई व्यवस्था सुधारने को महापौर आरती भण्डारी का मास्टर प्लान-वर्षों पुराने एनएच नाले की समस्या पर चला बड़ा एक्शन,विभाग ने शुरू की तैयारी

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बने विशाल नाले की वर्षों पुरानी समस्या अब समाधान की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। बरसात के दिनों

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बने विशाल नाले की वर्षों पुरानी समस्या अब समाधान की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। बरसात के दिनों में मलबे और गंदगी से पट जाने वाला यह नाला लंबे समय से नगर निगम और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ था। पर्याप्त चैंबर न होने के कारण सफाई कार्य बाधित होता था,वहीं कई स्थानों पर जलभराव और दुर्गंध जैसी स्थिति आम हो चुकी थी। अब इस गंभीर समस्या पर श्रीनगर की महापौर आरती भण्डारी ने सख्त रुख अपनाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पूरे नाले में हर 10 मीटर की दूरी पर चैंबर बनाए जाएं और नाले की समुचित सफाई सुनिश्चित की जाए। मेयर की इस पहल के बाद विभाग भी सक्रिय हो गया है और वर्षों से लटकी व्यवस्था को अब धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू हो चुकी है। महापौर ने साफ कहा कि पर्याप्त चैंबर न होने के कारण सफाई कर्मचारियों को नाले के भीतर उतरकर जोखिम भरे हालात में काम करना पड़ता है,जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता केवल सफाई नहीं,बल्कि सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और शहर की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करना भी है। मेयर की सख्ती का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिशासी अभियंता राजवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि चैंबर निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि लगभग 7 किलोमीटर क्षेत्र में हर 10 मीटर पर 1×1.5 मीटर आकार के चैंबर बनाए जाएंगे,जिससे भविष्य में नाले की सफाई बेहद आसान और व्यवस्थित हो सकेगी। साथ ही विभाग द्वारा पूरे नाले की व्यापक सफाई भी कराई जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान नाले में जमा मलबा और गंदगी शहर के लिए बड़ी मुसीबत बन जाती थी। कई बार पानी सड़क और आसपास के क्षेत्रों में फैल जाता था,जिससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब चैंबर निर्माण और नियमित सफाई व्यवस्था से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। महापौर आरती भण्डारी लगातार शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर सक्रिय नजर आ रही हैं। विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर जमीनी स्तर पर कार्य कराने की उनकी कार्यशैली की स्थानीय स्तर पर सराहना भी हो रही है। महापौर ने कहा कि श्रीनगर शहर को स्वच्छ,सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े हर मुद्दे पर गंभीरता के साथ कार्रवाई की जा रही है और आने वाले समय में शहर की सफाई एवं ड्रेनेज व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...