जनता के बीच,जनता के लिए-चौबट्टाखाल में स्वाभिमान यात्रा ने जगाया बदलाव और जवाबदेही का विश्वास

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं,जनभावनाओं और विकास के मुद्दों को लेकर निकली हिमालय क्रांति पार्टी की पहाड़ स्वाभिमान जनसंपर्क यात्रा रविवार को चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र पहुंची,जहां

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं,जनभावनाओं और विकास के मुद्दों को लेकर निकली हिमालय क्रांति पार्टी की पहाड़ स्वाभिमान जनसंपर्क यात्रा रविवार को चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र पहुंची,जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी नेताओं ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद किया तथा क्षेत्र के विकास,रोजगार,शिक्षा,स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। यात्रा का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं यात्रा संयोजक डॉ.दिनेश सिंह बिष्ट ने किया,जबकि चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी दिनेश सिंह रावत बिट्टू भाई ने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर पार्टी की नीतियों और भावी योजनाओं को जनता के समक्ष रखा। यात्रा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बिष्ट,राष्ट्रीय महासचिव शंकर दत्त सती तथा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बृजमोहन सिंह गुसाईं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह यात्रा केवल राजनीतिक अभियान नहीं,बल्कि पहाड़ की आवाज को मजबूती देने और जनसमस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का एक जनआंदोलन है। जनसंपर्क यात्रा के दौरान चौबट्टाखाल,देवराजखाल,सौंडल,चमनाऊं,क्वी मझगांव,गंवाणी,चोपड़ा,चरगाड,ल्वीटा,श्रीकोट,सिलेथ,सैड़ियाखाल, वीणा और पोखड़ा सहित दर्जनों गांवों में घर-घर संपर्क किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों से संवाद करते हुए संगठन के विजन और विकास के एजेंडे को विस्तार से रखा तथा क्षेत्र की समस्याओं को भी सुना। इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी दिनेश सिंह रावत बिट्टू भाई ने कहा कि राजनीति का मूल उद्देश्य जनता की सेवा और समस्याओं का समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिला तो वह जनप्रतिनिधि और जनता के बीच वर्षों से बनी दूरी को समाप्त करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा जनप्रतिनिधि हमारे द्वार योजना के माध्यम से विधायक स्वयं गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए जवाबदेह व्यवस्था विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता को अपने कार्यों के लिए बार-बार कार्यालयों और नेताओं के चक्कर न लगाने पड़ें,इसके लिए जनसंपर्क आधारित नई कार्यशैली विकसित की जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बिष्ट ने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के लिए पार्टी प्रत्याशी के पास विकास का विस्तृत और व्यवहारिक खाका तैयार है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों,जन आवश्यकताओं और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर योजनाएं तैयार की गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता विकास और जवाबदेही की राजनीति को प्राथमिकता देगी। प्रदेश महासचिव एवं यात्रा संयोजक डॉ.दिनेश सिंह बिष्ट ने कहा कि हिमालय क्रांति पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं,बल्कि पहाड़ की समस्याओं का स्थायी समाधान निकालना है। क्षेत्र की सड़क,स्वास्थ्य,शिक्षा,पलाय और रोजगार जैसी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ के विकास के लिए स्थानीय संसाधनों,युवाओं की प्रतिभा और जनसहभागिता को केंद्र में रखकर कार्य करना समय की आवश्यकता है। इसी सोच के साथ पार्टी प्रदेशभर में जनजागरण और जनसंपर्क अभियान चला रही है। यात्रा के दौरान पौड़ी जिला महासचिव पपेंद्र सिंह रावत,वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह रावत,अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष हिमेश भंडारी,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राम दत्त,कोट ब्लॉक महासचिव सुरेंद्र सिंह नेगी,ध्रुव सिंह भंडारी,बृजेश चंद्र,मोहन सिंह,कुलदीप सिंह,सूरज सिंह नेगी,अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पहाड़ स्वाभिमान यात्रा के माध्यम से हिमालय क्रांति पार्टी ने चौबट्टाखाल में जनसंपर्क को नई गति देते हुए यह संदेश देने का प्रयास किया कि पहाड़ के विकास,स्वाभिमान और जनभागीदारी को केंद्र में रखकर ही उत्तराखंड के भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सकती है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...