सेवा से समाज,संस्कार से राष्ट्र निर्माण-भारत विकास परिषद के दायित्व ग्रहण समारोह में गूंजा समर्पण और राष्ट्रभक्ति का संकल्प

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी रूड़की/श्रीनगर गढ़वाल। भारत विकास परिषद मां चूड़ामणि शाखा भगवानपुर,रुड़की का दायित्व ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला होटल दीप रेजीडेंसी में गरिमामय एवं सादगीपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। समारोह में

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

रूड़की/श्रीनगर गढ़वाल। भारत विकास परिषद मां चूड़ामणि शाखा भगवानपुर,रुड़की का दायित्व ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला होटल दीप रेजीडेंसी में गरिमामय एवं सादगीपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। समारोह में सेवा,संस्कार,समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को केंद्र में रखते हुए नवदायित्वधारियों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पतंजलि विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ.संगीता सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि भारत विकास परिषद केवल एक सामाजिक संस्था नहीं,बल्कि राष्ट्र निर्माण और संस्कार निर्माण का सशक्त अभियान है। उन्होंने कहा कि समाज को सही दिशा देने के लिए संस्कारों का होना अत्यंत आवश्यक है। संस्कारयुक्त व्यक्ति समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा बनता है,जबकि संस्कारों से दूर व्यक्ति स्वयं और समाज दोनों के लिए चुनौती बन सकता है। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद भावी पीढ़ी को भारतीय संस्कृति,नैतिक मूल्यों और राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं उत्तराखंड पश्चिम प्रांत की प्रांतीय अध्यक्षा डॉ.मनीषा सिंघल ने परिषद की विचारधारा,कार्यप्रणाली और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन का मूल लक्ष्य सेवा,संस्कार और समर्पण के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्र प्रथम की भावना विकसित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और भारत विकास परिषद इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। अधिष्ठापन अधिकारी एवं उत्तराखंड पश्चिम प्रांत के प्रांतीय महासचिव डॉ.संजय गर्ग ने वर्ष 2026-27 के लिए नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी दायित्वधारियों को गत वर्ष की उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। डॉ.गर्ग ने कहा कि भारत विकास परिषद की भक्ति ही राष्ट्रभक्ति है और उसका धर्म राष्ट्रधर्म है। परिषद का प्रत्येक कार्य समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए समर्पित है। उन्होंने परिषद के मूल मंत्र और प्रेरक विचारों को साझा करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम,ज्ञान,विज्ञान और सेवा के माध्यम से ही एक भव्य और सशक्त भारत का निर्माण संभव है। समारोह के दौरान निखिल अग्रवाल,वैभव गोयल,भूपेंद्र अग्रवाल,डॉ.सुभाष जुनेजा,मुकुल चौहान,विनीता गुप्ता,योगेश चौहान तथा राजेश कुमार को परिषद की सदस्यता ग्रहण कराई गई। उन्हें संगठन के सिद्धांतों,मूल्यों और सामाजिक दायित्वों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ.संगीता सिंह,प्रांतीय अध्यक्षा डॉ.मनीषा सिंघल एवं प्रांतीय महासचिव डॉ.संजय गर्ग ने अमर उजाला के संजय पाल,हिंदुस्तान के विजय सैनी,बद्री विशाल के अनिल त्यागी,अजीत समाचार के के.पी.सिंह तथा दैनिक जागरण के सुदेशकांत शर्मा को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की। कार्यशाला में परिषद की विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रांतीय वित्त सचिव प्रतिनिधि यश गर्ग ने वित्तीय प्रबंधन,बैंकिंग व्यवस्था,बीवीपी एप एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी दी। वहीं प्रांतीय संयोजक संस्कार डॉ.राजीव गोयल ने भारत को जानो समूह गान प्रतियोगिता तथा गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन जैसे कार्यक्रमों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। प्रांतीय संयोजिका महिला सहभागिता एडवोकेट प्रीति अग्रवाल ने महिला एवं बालिका सशक्तिकरण,एनीमिया जांच शिविर,सर्वाइकल कैंसर जागरूकता,स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर संचालित करने की आवश्यकता बताई। शाखा की संयुक्त सचिव शालिनी मणि ने परिषद के प्रोटोकॉल,नियमों एवं संगठनात्मक संरचना की जानकारी दी,जबकि कोषाध्यक्ष लोकेश कुमार ने परिषद के प्रथम सूत्र संपर्क को मजबूत करते हुए समाज के शिक्षित,जागरूक एवं सक्षम वर्ग को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। वर्तमान अध्यक्ष संजय पाल ने गत वर्ष किए गए सेवा एवं संस्कार संबंधी कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया,जबकि नवमनोनीत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह चौहान ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि नई टीम परिषद के उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाने का कार्य करेगी। कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव कल्पना सैनी ने अत्यंत प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया। समारोह में शाखा संरक्षक सुरेश अरोड़ा,उपाध्यक्ष अमरीश चौहान,अरविंद अग्रवाल,सेवा संयोजक रजनीश कुमार, संस्कार संयोजक कु.सारीन,पर्यावरण संयोजक डॉ.सुप्रिया गौड़,महिला सहभागिता संयोजक निधि,सुदेश रानी,आरती त्यागी,उर्वशी पंवार,आलोक कंडवाल,ओम सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। समारोह ने यह संदेश दिया कि भारत विकास परिषद केवल सेवा कार्यों तक सीमित नहीं है,बल्कि भारतीय संस्कृति,नैतिक मूल्यों और राष्ट्रभक्ति की भावना को समाज में सशक्त बनाने का एक प्रभावी माध्यम भी है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...