सेवा-सुरक्षा और समर्पण की मिसाल-श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए हर मोर्चे पर मुस्तैद पौड़ी पुलिस

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के चरम दौर में जहां लाखों श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखंड पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं,वहीं उनकी सुरक्षित,सुगम और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के चरम दौर में जहां लाखों श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखंड पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं,वहीं उनकी सुरक्षित,सुगम और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पौड़ी पुलिस के जवान दिन-रात पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। विशेष रूप से श्रीनगर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मां धारी देवी मंदिर में प्रतिदिन उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पुलिस कर्मी सुरक्षा और व्यवस्था की मजबूत कड़ी बनकर सामने आए हैं। चारधाम यात्रा के दौरान धारी देवी मंदिर में दर्शन के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में भीड़ प्रबंधन,यातायात संचालन,पार्किंग व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। इन सभी चुनौतियों के बीच पौड़ी पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी,धैर्य और सूझबूझ के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मी न केवल श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए व्यवस्थित कतारों में संचालित कर रहे हैं,बल्कि बुजुर्गों,महिलाओं और बच्चों को आवश्यक सहायता प्रदान करते हुए उन्हें सुरक्षित एवं सुगमता से दर्शन कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देने,यातायात जाम की स्थिति को नियंत्रित करने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल हर समय सतर्क और सक्रिय बना हुआ है। यात्रा मार्गों पर लगातार बढ़ रहे वाहनों के दबाव के बावजूद पुलिस जवानों की मेहनत और कुशल प्रबंधन के कारण यातायात व्यवस्था सुचारू बनी हुई है। भीषण गर्मी,लंबी ड्यूटी और लगातार बढ़ती भीड़ के बीच भी पुलिसकर्मियों के चेहरे पर सेवा का भाव और कर्तव्य के प्रति समर्पण साफ दिखाई देता है। उनकी तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली श्रद्धालुओं के बीच विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत कर रही है। स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने भी पौड़ी पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस जवान केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने का कार्य ही नहीं कर रहे,बल्कि मित्र पुलिस की भावना के अनुरूप जरूरतमंदों की सहायता कर मानवता और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहे हैं। चारधाम यात्रा जैसे विशाल धार्मिक आयोजन की सफलता में जहां प्रशासनिक व्यवस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है,वहीं पौड़ी पुलिस के जवान अपने अथक परिश्रम,अनुशासन और समर्पण से इस व्यवस्था को धरातल पर सफल बनाने का कार्य कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा और सुखद दर्शन अनुभव के पीछे उनकी दिन-रात की मेहनत एक प्रेरणादायी मिसाल बनकर उभर रही है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...