भूतपूर्व जवान हैं एसएसबी की अमूल्य धरोहर-श्रीनगर में कल्याण बैठक में बोले डीआईजी सुभाष चन्द्र नेगी

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), श्रीनगर गढ़वाल में शनिवार को द्वितीय त्रैमासिक भूतपूर्व जवान कल्याण बैठक का आयोजन उप महानिरीक्षक सुभाष चंद नेगी की अध्यक्षता

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), श्रीनगर गढ़वाल में शनिवार को द्वितीय त्रैमासिक भूतपूर्व जवान कल्याण बैठक का आयोजन उप महानिरीक्षक सुभाष चंद नेगी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के भूतपूर्व जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने अनुभव साझा किए तथा संगठनात्मक एवं कल्याणकारी विषयों से जुड़े सुझाव और समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। बैठक को संबोधित करते हुए उप महानिरीक्षक सुभाष चंद नेगी ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में अपना अमूल्य योगदान देने वाले भूतपूर्व जवान संगठन की सबसे बड़ी पूंजी और अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्ति के बाद भी इन जवानों का अनुभव और मार्गदर्शन संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके सम्मान,कल्याण और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सशस्त्र सीमा बल सदैव संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूतपूर्व जवानों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें उपलब्ध सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर अधिकतम लाभ दिलाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन और भूतपूर्व जवानों के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने से आपसी विश्वास और समन्वय और अधिक सुदृढ़ होगा। बैठक के दौरान भूतपूर्व जवानों ने भी संगठन द्वारा समय-समय पर आयोजित इस प्रकार की बैठकों की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें अपनी समस्याएं सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलता है तथा उनके समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल होती है। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस बैठक में भूतपूर्व जवानों के सम्मान,उनके कल्याण तथा संगठन के साथ उनके सतत जुड़ाव को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...