खिर्सू में तिरंगे की शान के साथ कांग्रेस सेवादल का शक्ति प्रदर्शन-संगठन विस्तार को मिली नई धार

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराने की परंपरा का निर्वहन करते हुए आज विकासखंड खिर्सू में गरिमामय

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराने की परंपरा का निर्वहन करते हुए आज विकासखंड खिर्सू में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष संजय कुमार फौजी ने किया,जबकि आयोजन में ब्लॉक अध्यक्ष रूकम सिंह,महिला अध्यक्ष लता देवी तथा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद नेगी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश की एकता,अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दिलाया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान एवं भारत माता के जयघोष के साथ देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में संगठन के प्रति लंबे समय से समर्पित एवं सक्रिय भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ कांग्रेसजनों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में रामचंद्र सिंह,आनंद सिंह,विजय लाल,नरेंद्र सिंह,ताजवर सिंह,भूपेंद्र लाल,बुद्धि सिंह,मनमोहन सिंह,वीरेंद्र सिंह नेगी,नाथ,सीता देवी,चतर सिंह,राजेश लाल,विमल तथा धीरज प्रमुख रहे। वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है और उनके मार्गदर्शन से संगठन निरंतर मजबूत होता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति एवं ध्वनिमत से विकास पंवार को कांग्रेस सेवादल के खिर्सू ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में अपना समर्थन दिया। जिला नेतृत्व ने बताया कि औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें शीघ्र ही नियुक्ति पत्र प्रदान कर विधिवत कार्यभार सौंपा जाएगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री दिनेश कोहली,महानगर उपाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल सुनील गोस्वामी,महामंत्री कपिल रावत,मनमोहन सिंह रावत,संदीप कुमार,सरत सिंह,मातवर सिंह,चैत सिंह,जितेंद्र सिंह,अमर सिंह,लक्ष्मण सिंह,प्रियांशु मुयाल,जितेंद्र सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सेवादल राष्ट्रसेवा,संविधान की रक्षा और जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर कार्य करता रहेगा। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने तथा युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए अभियान को और गति देने का संकल्प भी लिया गया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...