गौसेवा से रोटरी वर्ष शुभारंभ-अलकनंदा वैली रोटरी क्लब ने सेवा और संस्कार का दिया प्रेरक संदेश

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। सेवा,समर्पण और सामाजिक सरोकारों को अपनी पहचान बना चुके रोटरी क्लब अलकनंदा वैली ने रोटरी वर्ष 2026-27 का शुभारंभ एक प्रेरणादायी पहल के साथ किया। नए सेवा

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। सेवा,समर्पण और सामाजिक सरोकारों को अपनी पहचान बना चुके रोटरी क्लब अलकनंदा वैली ने रोटरी वर्ष 2026-27 का शुभारंभ एक प्रेरणादायी पहल के साथ किया। नए सेवा वर्ष के प्रथम दिवस पर क्लब के सदस्यों ने गौसेवा संवर्धन समिति श्रीनगर गढ़वाल की गौशाला पहुंचकर गौसेवा,वैदिक हवन-पूजन एवं गौवंश संरक्षण के संकल्प के साथ अपने सेवा अभियान का आगाज किया। श्रद्धा,संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व से ओत-प्रोत इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि रोटरी केवल सेवा का संगठन नहीं,बल्कि समाज में संवेदनाओं को जीवंत रखने वाला एक सशक्त परिवार भी है। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत हवन-पूजन से हुआ। गौशाला परिसर वैदिक मंत्रों की पावन ध्वनि से गुंजायमान हो उठा। उपस्थित सभी सदस्यों ने गौमाता के संरक्षण,पशु सेवा तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया। धार्मिक आस्था और सेवा भावना के इस अनूठे संगम ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर क्लब की ओर से बीमार,घायल एवं असहाय गौवंश के उपचार के लिए लगभग 17 हजार रुपये मूल्य की आवश्यक औषधियां गौसेवा संवर्धन समिति को उपलब्ध कराई गईं। साथ ही गौ-ग्रास के रूप में गुड़ एवं पौष्टिक दाने का वितरण कर गौसेवा की भारतीय परंपरा का निर्वहन किया गया। क्लब के सदस्यों ने कहा कि जीवों के प्रति दया,करुणा और सेवा भारतीय संस्कृति की मूल आत्मा है और इसी भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प रोटरी क्लब निरंतर निभाता रहेगा। इस अवसर पर रोटरी क्लब अलकनंदा वैली के नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन धनेश उनियाल,सचिव रोटेरियन अजय प्रकाश जोशी तथा कोषाध्यक्ष डॉ.प्रशांत पंवार के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी ने सेवा,समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ पूरे वर्ष जनहित के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ रोटेरियन बलदेव सिंह बिष्ट,सीए वेदव्रत शर्मा,डॉ.सुनील बिजलवाण,रोटेरियन नवल किशोर जोशी,रोटेरियन ओमप्रकाश बधानी,रोटेरियन अर्जुन गुसाईं,सुमन जोशी,आनंद सिंह भंडारी,सपना पंवार,रचना भंडारी,अनीता नयाल सहित गौसेवा संवर्धन समिति के अध्यक्ष अनुज जोशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन हितेंद्र जोशी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रोटरी का मूल मंत्र सेवा ही परमो धर्म है और इसी भावना के साथ क्लब शिक्षा,स्वास्थ्य,पर्यावरण संरक्षण,गौसेवा तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए पूरे वर्ष विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित करेगा। गौसेवा संवर्धन समिति के अध्यक्ष एवं व्यापार सभा श्रीनगर के अध्यक्ष अनुज जोशी ने रोटरी क्लब अलकनंदा वैली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौसेवा के लिए दिया गया यह सहयोग न केवल गौवंश के उपचार में सहायक होगा,बल्कि समाज में सेवा और संवेदनशीलता का प्रेरक संदेश भी देगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रोटरी क्लब भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...