उत्तरा केयर हॉस्पिटल बना उम्मीद का केंद्र-सुपर स्पेशियलिटी चेस्ट ओपीडी में 60 से अधिक मरीजों ने पाया विशेषज्ञ उपचार

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पर्वतीय क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तरा केयर हॉस्पिटल पौड़ी लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पर्वतीय क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तरा केयर हॉस्पिटल पौड़ी लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में शनिवार को आयोजित पल्मोनोलॉजी (चेस्ट) सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी का सफल आयोजन जनपदवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हुआ। पूरे दिन चली इस विशेष ओपीडी में पौड़ी गढ़वाल सहित आसपास के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए 60 से अधिक मरीजों ने वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ.विजय मैठाणी से परामर्श प्राप्त कर आधुनिक एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। ओपीडी के दौरान मरीजों की सुव्यवस्थित पंजीकरण व्यवस्था,चिकित्सकीय परामर्श,आवश्यक जांच एवं उपचार की प्रभावी व्यवस्था की गई,जिससे मरीजों को बिना किसी परेशानी के विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकीं। अस्पताल परिसर में दिनभर मरीजों और उनके परिजनों की आवाजाही बनी रही तथा लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्वतीय क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ.विजय मैठाणी ने अस्थमा,लगातार खांसी,सांस फूलना,एलर्जी,फेफड़ों में संक्रमण,निमोनिया,धूम्रपान से होने वाले फेफड़ों के रोग,सीने में जकड़न,सांस लेने में कठिनाई तथा अन्य श्वसन संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की गहन जांच की। उन्होंने मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक दवाइयां,जांच एवं उपचार संबंधी परामर्श प्रदान किया। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम,बढ़ते वायु प्रदूषण,धूम्रपान और अनियमित जीवनशैली के कारण फेफड़ों एवं श्वसन तंत्र से जुड़ी बीमारियों में लगातार वृद्धि हो रही है। यदि किसी व्यक्ति को लगातार खांसी,घरघराहट,सांस फूलना,सीने में जकड़न अथवा बार-बार फेफड़ों में संक्रमण जैसी समस्या हो रही है तो इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें,बल्कि समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें। समय पर जांच और उपचार से गंभीर बीमारियों को शुरुआती अवस्था में ही नियंत्रित किया जा सकता है। इस अवसर पर उत्तरा केयर हॉस्पिटल एवं ईसा फाउंडेशन के निदेशक आई.एस.नेगी ने कहा कि अस्पताल का प्रमुख उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को उनके अपने जनपद में ही महानगरों जैसी आधुनिक,विश्वसनीय एवं सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को छोटी-बड़ी गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए देहरादून,ऋषिकेश अथवा अन्य महानगरों की ओर भागने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अस्पताल भविष्य में भी विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी,स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करता रहेगा। अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ.जे.पी.चमोली ने कहा कि जनपदवासियों का विश्वास ही अस्पताल की सबसे बड़ी पूंजी है। आधुनिक चिकित्सा उपकरणों,उन्नत जांच सुविधाओं एवं अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण,सुरक्षित एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि फेफड़ों एवं श्वास संबंधी किसी भी समस्या को हल्के में न लें और समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श प्राप्त करें। सीनियर मैनेजर कमल कांत कला ने कहा कि अस्पताल केवल उपचार तक सीमित नहीं है,बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी,निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर तथा जन-जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं,जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। हॉस्पिटल मैनेजर डॉ.मनोज गोविल ने बताया कि मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पंजीकरण,चिकित्सकीय परामर्श,आवश्यक जांच,दवा वितरण एवं मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्था की गई थी। अस्पताल की चिकित्सकीय,नर्सिंग एवं पैरामेडिकल टीम ने समन्वित रूप से कार्य करते हुए सभी मरीजों को सहज,व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि उत्तरा केयर हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी,पल्मोनोलॉजी (चेस्ट),न्यूरोलॉजी,नेफ्रोलॉजी,ऑर्थोपेडिक्स सहित अनेक सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त अत्याधुनिक पैथोलॉजी,डिजिटल एक्स-रे,अल्ट्रासाउंड,ईसीजी,फार्मेसी तथा 24×7 आपातकालीन सेवाएं भी उपलब्ध हैं,जिससे जनपदवासियों को एक ही छत के नीचे समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। ओपीडी के सफल आयोजन में अस्पताल के चिकित्सकों,नर्सिंग स्टाफ,पैरामेडिकल कर्मियों एवं समस्त कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मरीजों एवं उनके परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं,विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं और सहज वातावरण की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी नियमित रूप से आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...