
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीकोट स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा बेस चिकित्सालय को राष्ट्रीय अस्पताल प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएच) की प्रतिष्ठित मान्यता मिलने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताते हुए बार एसोसिएशन श्रीनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल,क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत,राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.राकेश रावत तथा समस्त चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अर्जुन सिंह भण्डारी ने कहा कि श्रीकोट बेस चिकित्सालय को राष्ट्रीय अस्पताल प्रत्यायन बोर्ड की मान्यता मिलना केवल अस्पताल की उपलब्धि नहीं,बल्कि पूरे उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के सतत मार्गदर्शन तथा क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के विकासोन्मुख प्रयासों के साथ-साथ प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना के कुशल नेतृत्व ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है। उन्होंने कहा कि इस मान्यता के बाद श्रीकोट बेस चिकित्सालय में उपचार की गुणवत्ता,मरीजों की सुरक्षा,आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर में और अधिक सुधार होगा। इससे गढ़वाल मंडल के लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होंगी और गंभीर उपचार के लिए महानगरों पर निर्भरता भी कम होगी। बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप पांथरी ने कहा कि राष्ट्रीय अस्पताल प्रत्यायन बोर्ड की मान्यता केवल एक प्रमाणपत्र नहीं,बल्कि अस्पताल की गुणवत्ता,पारदर्शिता,उत्कृष्ट चिकित्सा व्यवस्था और जनता के विश्वास की राष्ट्रीय स्तर पर पुष्टि है। उन्होंने कहा कि प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना एवं उनकी पूरी टीम ने जिस समर्पण,अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ अस्पताल को उच्च मानकों तक पहुंचाया है,वह अनुकरणीय है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मजबूत इच्छाशक्ति,स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के निरंतर मार्गदर्शन तथा डॉ.धन सिंह रावत के प्रयासों को भी दिया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस मान्यता के बाद श्रीकोट बेस चिकित्सालय उत्तराखंड के अग्रणी सरकारी चिकित्सालयों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा तथा मरीजों को और अधिक सुरक्षित,आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पर्वतीय क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाली साबित होगी। इस अवसर पर बार एसोसिएशन श्रीनगर के अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी,पूर्व महासचिव विकास पंत,महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट,पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी,कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट,सह सचिव देवी प्रसाद खरे,पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी,सुरेंद्र सिंह रौथाण,आनंद सिंह बुटोला,नितेश भारती,गौरव उपाध्याय,रतन सिंह बिष्ट,कुलदीप दानू,लक्ष्मीकांत,प्रेरणा काला,सुनीता भण्डारी,परमानंद मैठाणी,बलवीर सिंह रौतेला,ओम प्रकाश मैठानी सहित अनेक अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों,चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। बार एसोसिएशन ने कहा कि राष्ट्रीय अस्पताल प्रत्यायन बोर्ड की मान्यता प्राप्त होने से श्रीकोट बेस चिकित्सालय में उपचार की गुणवत्ता,रोगी सुरक्षा,आधुनिक प्रबंधन प्रणाली और जनविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। अधिवक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी अस्पताल इसी प्रकार उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर उत्तराखंड में चिकित्सा क्षेत्र का आदर्श संस्थान बनकर उभरेगा।