बूथ संख्या 136 में गढ़वाल आयुक्त की दस्तक-मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की परखी जमीनी हकीकत

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर निर्वाचन तंत्र की सक्रियता के बीच गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप ने बुधवार को श्रीनगर के बूथ

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर निर्वाचन तंत्र की सक्रियता के बीच गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप ने बुधवार को श्रीनगर के बूथ संख्या 136 का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की वास्तविक स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्य की प्रगति और अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत चल रही प्रक्रिया को बारीकी से समझा। उन्होंने बूथ स्तर पर प्राप्त गणना प्रपत्रों,मतदाताओं से प्राप्त दावों एवं आपत्तियों तथा उनके निस्तारण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने यह भी जाना कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान मतदाताओं को आवश्यक जानकारी और सहयोग किस प्रकार उपलब्ध कराया जा रहा है। गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण जैसा महत्वपूर्ण कार्य पूरी पारदर्शिता,निष्पक्षता और गंभीरता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारभूत कड़ी है,इसलिए इसके पुनरीक्षण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों और समय-सारणी का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के साथ-साथ दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया को भी नियमानुसार गंभीरता से लिया जाए। मतदाताओं को न हो किसी प्रकार की परेशानी आयुक्त ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि एसआईआर कार्य के दौरान आम मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने,आवश्यक दस्तावेजों और पुनरीक्षण प्रक्रिया से संबंधित जानकारी सरल एवं स्पष्ट तरीके से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बूथ स्तर पर आने वाले प्रत्येक पात्र मतदाता की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और नियमानुसार उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम प्रक्रिया संबंधी कठिनाई के कारण सूची में शामिल होने से वंचित न रहे,इसका विशेष ध्यान रखा जाए। गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध,अद्यतन,पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। इसलिए बूथ स्तर से लेकर निर्वाचन कार्यालय तक प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करना होगा। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रपत्रों की जांच,दावों एवं आपत्तियों की प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नूपुर वर्मा,सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गायत्री बिष्ट,सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार दीपक भंडारी तथा बूथ स्तर अधिकारी रघुवर दत्त सेमवाल उपस्थित रहे। गढ़वाल आयुक्त के स्थलीय निरीक्षण से बूथ स्तर पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर अधिकारियों और कार्मिकों में भी गंभीरता और जवाबदेही का संदेश गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची को मजबूत और विश्वसनीय बनाने के लिए प्रत्येक स्तर पर पूरी सजगता के साथ कार्य किया जाना आवश्यक है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...