भाई-बहन के अटूट प्रेम,विश्वास और संस्कारों का प्रतीक है रक्षाबंधन-विनोद कंडारी

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम,स्नेह और विश्वास का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर क्षेत्र की बहनों

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम,स्नेह और विश्वास का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर क्षेत्र की बहनों ने विधायक विनोद कंडारी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु,उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। विधायक ने भी बहनों का सम्मान करते हुए उनके स्नेह और आशीर्वाद को अपने जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया। रक्षाबंधन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं,बल्कि भाई-बहन के अटूट रिश्ते,विश्वास,त्याग और आत्मीयता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बहनों द्वारा बांधा गया रक्षा सूत्र उन्हें समाज और क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का और अधिक एहसास कराता है। उन्होंने कहा कि बहनों का प्रेम,विश्वास और आशीर्वाद उनके लिए अमूल्य धरोहर है। यह स्नेह उन्हें जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते की मिठास और आत्मीयता सदैव बनी रहे तथा समाज में प्रेम,सौहार्द और पारिवारिक मूल्यों की भावना मजबूत होती रहे। विधायक कंडारी ने सभी क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें एक-दूसरे की सुरक्षा,सम्मान और सहयोग का संदेश देता है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि प्रदेश सरकार एवं जनप्रतिनिधि महिलाओं के उत्थान और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि ध्यानी,मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत,मंडल महामंत्री सरोज थपलियाल,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी,नगर पालिका अध्यक्ष ममता देवी,नगर पालिका सभासद सादिया दीवान कैंतुरा,सभासद शालिनी अग्रवाल,प्रीति सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के दौरान बहनों ने विधायक को तिलक लगाकर राखी बांधी तथा क्षेत्र की खुशहाली और विकास की कामना की। पूरे कार्यक्रम में पारंपरिक उत्साह,आत्मीयता और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावनात्मक झलक देखने को मिली। अंत में विधायक विनोद कंडारी ने सभी बहनों के स्नेह,प्रेम,आशीर्वाद और विश्वास के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह प्रेम ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे सदैव क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के लिए समर्पित रहेंगे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...