सात तरुण युवाओं की 25 वीं पुण्य स्मृति पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखंड पोखड़ा में एबीवीपी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष स्व.कृष्ण मोहन जोशी समेत सात तरुण युवाओं की 25 वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर गुरुवार को श्रद्धांजलि एवं

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखंड पोखड़ा में एबीवीपी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष स्व.कृष्ण मोहन जोशी समेत सात तरुण युवाओं की 25 वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर गुरुवार को श्रद्धांजलि एवं पौधरोपण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर दिवंगत युवाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत स्व.कृष्णमोहन जोशी समेत सातों तरुण युवाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके पश्चात अतिथियों एवं स्थानीय लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के वयोवृद्ध भगवान सिंह राणा ने की,जबकि संचालन गौरव जोशी ने किया। समारोह में विकासखंड पोखड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। सामाजिक सेवा,कृषि,लोक संस्कृति,साहित्य एवं उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्थानीय लोगों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन दिवंगत युवाओं की स्मृति को जीवंत रखने के साथ समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि सातों तरुण युवाओं की 25 वीं पुण्य स्मृति पर श्रद्धांजलि एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय पहल है। युवाओं की स्मृति को समाजसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को सामाजिक सरोकारों,पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।कार्यक्रम में सातों दिवंगत युवाओं की स्मृति में मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी,अध्यक्ष गौ सेवा आयोग राजेंद्र अण्थवाल,ब्लॉक प्रमुख संजय गुसाईं,पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वरी जोशी एवं सुरेंद्र रावत,जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह नेगी,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्कर जोशी,मुन्ना लाल मिश्रा,वेद प्रकाश वर्मा,शिवानी,सृष्टि जोशी,पूर्व प्रधान राजपाल रावत,महेंद्र रावत सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...