रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट श्वेता सजवान को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली प्रतिभावान छात्र सम्मान 2026

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद की बेटी लेफ्टिनेंट श्वेता सजवाण ने अपनी प्रतिभा,मेहनत और लगन से परिवार ही नहीं,बल्कि पूरे उत्तराखंड और गढ़वाल समाज का गौरव बढ़ाया

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद की बेटी लेफ्टिनेंट श्वेता सजवाण ने अपनी प्रतिभा,मेहनत और लगन से परिवार ही नहीं,बल्कि पूरे उत्तराखंड और गढ़वाल समाज का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के सम्मान में गढ़वाल हितैषिणी सभा की ओर से नई दिल्ली स्थित गढ़वाल भवन में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। समारोह में लेफ्टिनेंट श्वेता सजवाण को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। अपनी व्यस्तता के चलते लेफ्टिनेंट श्वेता सजवाण स्वयं समारोह में उपस्थित नहीं हो सकीं। उनकी ओर से उनकी माता उषा सजवाण एवं पिता देवेन्द्र सिंह सजवाण ने सम्मान ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि देवेन्द्र सिंह सजवाण गढ़वाल भवन की कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। समारोह में जब लेफ्टिनेंट श्वेता सजवाण की ओर से उनके माता-पिता ने सम्मान ग्रहण किया तो यह क्षण विशेष रूप से भावुक और गौरवपूर्ण रहा। उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनकी उपलब्धि का स्वागत किया और माता-पिता को बेटी की सफलता पर बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि किसी बेटी का अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर सेना में अधिकारी बनना पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। श्वेता सजवाण ने यह साबित किया है कि पहाड़ की बेटियां कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने संकल्प और परिश्रम के बल पर देशसेवा के सर्वोच्च दायित्वों तक पहुंच सकती हैं। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि लेफ्टिनेंट श्वेता सजवाण की सफलता उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणा का संदेश है। उन्होंने अपनी उपलब्धि से न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है,बल्कि रुद्रप्रयाग और समूचे गढ़वाल की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ की बेटियों में प्रतिभा और सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें उचित अवसर,मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की है। श्वेता जैसी बेटियों की सफलता समाज की अन्य युवतियों को भी शिक्षा,प्रतियोगी परीक्षाओं,सेना और अन्य सेवा क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। पगढ़वाल हितैषिणी सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें सम्मानित करने का उद्देश्य केवल उपलब्धि का अभिनंदन करना नहीं,बल्कि आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करना भी है। प्रतिभावान युवाओं और बेटियों को सार्वजनिक रूप से सम्मान मिलने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और अन्य युवा भी लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी और वीर सपूत के नाम पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना अपने आप में गौरव की बात है। ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों,इतिहास और समाज से जोड़ने का भी कार्य करते हैं। सम्मान समारोह में समाजसेवी महावीर राणा सहित गढ़वाल हितैषिणी सभा के आजीवन सदस्य,कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं महिला कार्यकारिणी की सदस्य उपस्थित रहीं। इस दौरान निर्मल कोटनाला,रेनू उनियाल,सीमा गुसाईं,देवेन्द्र जोशी सहित अन्य सदस्यों एवं समाज के लोगों ने लेफ्टिनेंट श्वेता सजवाण की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि श्वेता सजवाण की उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने अपने परिश्रम,अनुशासन और समर्पण से यह साबित किया है कि मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत के सामने कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि रुद्रप्रयाग जैसे पर्वतीय जनपद से निकलकर लेफ्टिनेंट के पद तक पहुंचना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनकी सफलता में उनके माता-पिता और परिवार के संस्कारों एवं सहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। समारोह में उपस्थित लोगों ने कहा कि श्वेता सजवाण की उपलब्धि केवल एक व्यक्तिगत सफलता नहीं,बल्कि उत्तराखंड की उस बेटी की कहानी है,जिसने अपने सपनों को संकल्प और परिश्रम से हकीकत में बदला। कार्यक्रम का समापन लेफ्टिनेंट श्वेता सजवाण के उज्ज्वल भविष्य,दीर्घ एवं सफल सेवाकाल की शुभकामनाओं तथा गढ़वाल हितैषिणी सभा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हुआ। गढ़वाल भवन में आयोजित यह सम्मान समारोह रुद्रप्रयाग की बेटी की उपलब्धि को दिल्ली में मिले उस सम्मान के रूप में याद किया गया,जिसने गढ़वाल की बेटी,परिवार और पूरे उत्तराखंड का मान बढ़ाया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...