पौड़ी में 5 सितंबर को लगेगी सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी-एक ही छत के नीचे मिलेंगे न्यूरो से हड्डी-जोड़ तक के पांच विशेषज्ञ चिकित्सक

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पहाड़ के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के लिए देहरादून सहित बड़े शहरों की दौड़ न लगानी पड़े,इसके लिए उत्तरा केयर हॉस्पिटल पौड़ी गढ़वाल की ओर से

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पहाड़ के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के लिए देहरादून सहित बड़े शहरों की दौड़ न लगानी पड़े,इसके लिए उत्तरा केयर हॉस्पिटल पौड़ी गढ़वाल की ओर से चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में आगामी 5 सितंबर 2026 शनिवार को अस्पताल में विशेष सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल ओपीडी का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष ओपीडी में विभिन्न गंभीर एवं जटिल रोगों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श एवं उपचार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। विशेष ओपीडी का आयोजन प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। इसमें न्यूरोलॉजी,त्वचा रोग,नेफ्रोलॉजी,कार्डियोलॉजी तथा ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। पहाड़ी क्षेत्रों के मरीजों के लिए यह पहल इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है,क्योंकि विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श के लिए उन्हें दूर-दराज के शहरों में जाने और अतिरिक्त समय व धन खर्च करने से राहत मिल सकती है। विशेष ओपीडी में नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ किडनी एवं मूत्र संबंधी रोगों से परेशान मरीजों को परामर्श देंगे। वहीं कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ हृदय रोगों की जांच,परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराएंगे। हृदय में दर्द,हार्ट फ्लटर,उच्च रक्तचाप,एंजाइना,धड़कन की अनियमितता आदि समस्याओं से संबंधित मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह प्राप्त कर सकेंगे। इसी प्रकार न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ मस्तिष्क एवं तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याओं जैसे सिरदर्द,नसों में दर्द,चक्कर,मिर्गी,पार्किंसन रोग,याददाश्त में कमी आदि के संबंध में मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे। त्वचा रोग विशेषज्ञ त्वचा,बाल एवं नाखून से संबंधित विभिन्न समस्याओं के उपचार एवं परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ हड्डी एवं जोड़ संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श प्रदान करेंगे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार विशेष सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी के लिए ओपीडी शुल्क मात्र 300 रुपये निर्धारित किया गया है। साथ ही इस दिन चिकित्सकीय परामर्श के आधार पर उपलब्ध दवाइयों पर 10 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की जाएगी। चिकित्सकों से व्यवस्थित रूप से परामर्श लेने के लिए पूर्व पंजीकरण अवश्य कराएं। उत्तरा केयर हॉस्पिटल की यह विशेष पहल केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगी। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी आयोजित की जाएगी। इससे पौड़ी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को नियमित रूप से विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। विशेष सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी का आयोजन उत्तरा केयर हॉस्पिटल कंडोलिया रोड जिला अस्पताल के निकट पौड़ी गढ़वाल में होगा। पूर्व पंजीकरण एवं जानकारी के लिए संपर्क-01368-313477–8272866989 अस्पताल प्रबंधन ने अधिक से अधिक लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने तथा जरूरतमंद मरीजों तक इसकी जानकारी पहुंचाने की अपील की है। पहाड़ में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में इस तरह की नियमित सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी स्थानीय लोगों के लिए निश्चित रूप से उपयोगी साबित हो सकती है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...