श्रीनगर में गूंजा तीरथ सिंह रावत का अभिनंदन-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के श्रीनगर गढ़वाल आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के श्रीनगर गढ़वाल आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। देवभूमि की ऐतिहासिक नगरी श्रीनगर में पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान श्रीनगर से लेकर खिर्सू क्षेत्र तक कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और माल्यार्पण कर तीरथ सिंह रावत को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि तीरथ सिंह रावत का राजनीतिक एवं संगठनात्मक सफर कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। छात्र संघ अध्यक्ष के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत से लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में विधान परिषद सदस्य,उत्तराखंड सरकार में मंत्री,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और लोकसभा सांसद जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए अब भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के दायित्व तक पहुंचना उनकी संगठन के प्रति प्रतिबद्धता और लंबे सार्वजनिक जीवन का परिचायक है। स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से उत्तराखंड भाजपा के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक समझ रखने वाले तीरथ सिंह रावत के अनुभव का लाभ राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी संगठन को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। श्रीनगर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत,भाजपा पौड़ी जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रमिला भण्डारी,मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धीरवाण,पूर्व राज्यमंत्री अतर सिंह असवाल,पूर्व प्रमुख सम्पत सिंह रावत,बासुदेव कंडारी,सुधीर जोशी,श्रीनगर नगर निगम की महापौर आरती भण्डारी,निगम के पार्षदगण,मंडल मीडिया प्रभारी प्रकाश सती,दिनेश पटवाल तथा भाजपा के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने तीरथ सिंह रावत का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह नजर आया। तीरथ सिंह रावत के खिर्सू विकासखंड क्षेत्र में पहुंचने पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने खण्डहा में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर खिर्सू मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला,जिला मंत्री रमेश मंद्रवाल,मंडल महामंत्री भूपेंद्र सिंह पंवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी में छोटे से दायित्व से शुरुआत कर राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी तक पहुंचने की तीरथ सिंह रावत की यात्रा कार्यकर्ताओं को यह संदेश देती है कि संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और निरंतर परिश्रम का सदैव सम्मान होता है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तीरथ सिंह रावत का राजनीतिक अनुभव,सरल व्यवहार और संगठन के प्रति समर्पण उत्तराखंड के साथ-साथ राष्ट्रीय संगठन के लिए भी उपयोगी साबित होगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि श्रीनगर की धरती पर उनका आगमन केवल स्वागत का अवसर नहीं,बल्कि उत्तराखंड के एक वरिष्ठ राजनेता को राष्ट्रीय संगठन में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का गौरवपूर्ण अभिनंदन है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...