उज्याड़ी में गूंजा बाल अधिकारों की आवाज-सुरक्षा और कानून की जानकारी से सशक्त हुए छात्र-छात्राएं

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बच्चों को उनके अधिकारों,सुरक्षा और कानूनी संरक्षण की जानकारी देना उन्हें सुरक्षित एवं सशक्त भविष्य की ओर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसी उद्देश्य को

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बच्चों को उनके अधिकारों,सुरक्षा और कानूनी संरक्षण की जानकारी देना उन्हें सुरक्षित एवं सशक्त भविष्य की ओर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसी उद्देश्य को लेकर राजकीय इंटर कॉलेज उज्याड़ी में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों पर एक दिवसीय जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों के साथ-साथ विपरीत परिस्थितियों में उपलब्ध सरकारी सहायता,कानूनी संरक्षण और शिकायत के विभिन्न माध्यमों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार के शोषण,उत्पीड़न अथवा असुरक्षित परिस्थिति में चुप रहने के बजाय तत्काल सहायता प्राप्त करना आवश्यक है। विशेषज्ञों ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से मिलने वाली सहायता एवं आपातकालीन सेवाओं की जानकारी देते हुए बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों के साथ ही पॉक्सो अधिनियम की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बाल यौन शोषण से बचाव,किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में उठाए जाने वाले कदम तथा उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में सरल भाषा में समझाया गया। इसके साथ ही वर्तमान दौर में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भी विशेष जागरूकता दिखाई गई। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग,साइबर अपराधों से बचाव तथा इंटरनेट और ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान व्यक्तिगत जानकारी साझा करने में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में वैधानिक दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया एवं उससे जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों को जागरूक किया गया कि किसी भी संदिग्ध अथवा असुरक्षित परिस्थिति का सामना होने पर वे बिना किसी संकोच के अपने अभिभावकों,शिक्षकों अथवा संबंधित सहायता तंत्र से संपर्क करें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से विनीता चौधरी ने विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों तथा निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को कानून द्वारा प्रदत्त संरक्षण एवं अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में उपलब्ध सरकारी सहायता,चाइल्ड हेल्पलाइन तथा विधिक सेवाओं तक पहुंच की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेन्द्र सिंह,जिला बाल संरक्षण इकाई की संरक्षण अधिकारी प्रज्ञा नैथानी,काउंसलर पूजा असवाल एवं शामली रावत,जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता भट्ट,चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर धर्मेंद्र सिंह तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सीमा देवी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...