पौड़ी के चन्दोला रांई में गूंजा पोषण का संदेश-बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए संतुलित आहार पर दिया जोर

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में चलाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पौड़ी ब्लॉक के केंद्र चन्दोला रांई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में चलाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पौड़ी ब्लॉक के केंद्र चन्दोला रांई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य,शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा संतुलित आहार के महत्व पर विशेष जोर देते हुए बच्चों एवं अभिभावकों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र की संचालिका पार्वती देवी ने बच्चों को स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के समुचित विकास के लिए उनके दैनिक आहार में संतुलित एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों का शामिल होना बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों को भोजन में अनाज,दाल,हरी सब्जियां,मौसमी फल,दूध एवं अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों को उचित मात्रा में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बचपन में मिलने वाला पौष्टिक आहार ही बच्चों के मजबूत स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य की आधारशिला तैयार करता है। पर्याप्त पोषण मिलने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है तथा उनके शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक एवं बौद्धिक विकास को भी गति मिलती है। कार्यक्रम में बच्चों को साफ-सफाई,नियमित भोजन,स्वच्छ पेयजल तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों को समझाया गया कि केवल पेट भरना ही पर्याप्त नहीं है,बल्कि भोजन ऐसा होना चाहिए जिसमें शरीर की आवश्यकता के अनुरूप सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद हों। इस अवसर पर अभिभावकों से भी अपील की गई कि वे बच्चों के भोजन और स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतें तथा बाजार में उपलब्ध अत्यधिक तले-भुने एवं पोषण की दृष्टि से कम उपयोगी खाद्य पदार्थों के स्थान पर घर में उपलब्ध पौष्टिक एवं स्थानीय खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता दें। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ बच्चा ही स्वस्थ परिवार और मजबूत समाज की नींव है। बच्चों में छोटी उम्र से ही पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करने से भविष्य में अनेक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। पोषण माह के अंतर्गत आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और अभिभावकों को पोषण के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को उचित पोषण उपलब्ध कराने तथा परिवारों में स्वस्थ खान-पान की आदतों को बढ़ावा देना रहा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...