गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को गणेश गोदियाल ने दी बधाई

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में संपन्न छात्रसंघ चुनाव में विजयी हुए सभी पदाधिकारियों को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में संपन्न छात्रसंघ चुनाव में विजयी हुए सभी पदाधिकारियों को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छात्रसंघ लोकतांत्रिक व्यवस्था की वह महत्वपूर्ण कड़ी है, जहां से युवाओं में नेतृत्व क्षमता,सामाजिक सरोकार और जनहित के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। रविवार को महानगर कांग्रेस कमेटी श्रीनगर के कार्यालय में कांग्रेसजनों ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर छात्रसंघ में नवनिर्वाचित महासचिव एनएसयूआई के युवा साथी मयंक बहुगुणा से मुलाकात कर उन्हें शानदार जीत की बधाई दी। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मयंक बहुगुणा सहित उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को मजबूती से उठाने के साथ ही परिसर में शैक्षणिक वातावरण,छात्र सुविधाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि छात्र राजनीति केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं है,बल्कि यह युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों से छात्रहितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में अध्ययनरत युवा प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनके सामने शिक्षा,रोजगार,छात्रवृत्ति,बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं तथा परिसर से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रहती हैं। ऐसे में छात्रसंघ की जिम्मेदारी है कि वह इन विषयों को गंभीरता से उठाते हुए विद्यार्थियों की आवाज विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य वीरेंद्र सिंह नेगी,महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल,मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी,सुरेंद्र चौहान,हिमांशु नौडियाल,जगदीश भट्ट,सतीश पटवाल,संजय कुमार फौजी,पूर्व सभासद शिवलाल,रघुवीर लाल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों तथा स्थानीय जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में आगामी कार्यक्रमों,संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता और युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाते रहेंगे। इस अवसर पर छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई की जीत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने इसे छात्रहितों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताते हुए नवनिर्वाचित छात्रसंघ टीम के सफल कार्यकाल की कामना की।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...