डेंगू मरीजों के लिए बेस अस्पताल में बढ़ाई गई व्यवस्था-नेत्र वार्ड के बेड किए आरक्षित

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा बेस अस्पताल श्रीनगर में डेंगू के संभावित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने उपचार एवं भर्ती व्यवस्था को और बेहतर

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा बेस अस्पताल श्रीनगर में डेंगू के संभावित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने उपचार एवं भर्ती व्यवस्था को और बेहतर करने की तैयारी की है। मरीजों को भर्ती कर उपचार उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त बेड की आवश्यकता को देखते हुए नेत्र रोग वार्ड में स्थापित बेड को डेंगू मरीजों के लिए तत्काल प्रभाव से आरक्षित किया गया है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.ए.एन.पांडेय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि वर्तमान में डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत चिकित्सालय में मरीजों की भर्ती एवं उपचार के लिए बेड की आवश्यकता है। इसी को देखते हुए नेत्र रोग वार्ड में स्थापित बेड डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस संबंध में नेत्र रोग वार्ड इंचार्ज नर्सिंग एवं वार्ड इंचार्ज डेंगू को निर्देशित किया गया है कि नेत्र वार्ड में भर्ती डेंगू रोगियों की भर्ती और उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ.ए.एन.पांडेय ने बताया कि हाल में दो डेंगू मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया गया था। उपचार के बाद दोनों मरीजों की स्थिति में सुधार हुआ और स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने की स्थिति में उन्हें भर्ती करने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप बेड की व्यवस्था की जा रही है। नेत्र रोग वार्ड के बेड आरक्षित किए जाने से जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मरीजों को भर्ती कर उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ.ए.एन.पांडेय के निर्देश के बाद संबंधित वार्ड प्रभारियों को मरीजों की भर्ती,उपचार और आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...