
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर से भाजपा पार्षद राजेंद्र सिंह नेगी को जिला योजना समिति पौड़ी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने पर सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। स्वामी रसिक महाराज ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विचार-विमर्श एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के परामर्श के बाद राजेंद्र सिंह नेगी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। यह उनके प्रति पार्टी के विश्वास और संगठन के प्रति उनकी भूमिका को आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राजेंद्र नेगी भाजपा की रीति-नीति,राष्ट्रहित,जनसेवा,सुशासन और विकास के संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना,जनसमस्याओं का समाधान करना तथा राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करना होना चाहिए। स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा,सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्र प्रथम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि राजेंद्र सिंह नेगी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा,पारदर्शिता और जनसेवा की भावना से करेंगे तथा क्षेत्र के विकास में सकारात्मक योगदान देंगे। अंत में स्वामी रसिक महाराज ने राजेंद्र सिंह नेगी के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए उन्हें पुनः हार्दिक बधाई दी।