पौड़ी में सुरक्षा का पहरा सख्त,अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर-जनपदभर में चेकिंग और सत्यापन अभियान तेज

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने,आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पौड़ी पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने,आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पौड़ी पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस टीमें प्रमुख मार्गों,बाजारों,सार्वजनिक स्थलों,संवेदनशील क्षेत्रों तथा जनपद के प्रवेश एवं निकास मार्गों पर लगातार निगरानी रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच कर रही हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों की पहचान करना,संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते रोक लगाना तथा जनपद में सुरक्षित वातावरण बनाए रखना है। इसके अंतर्गत बाहरी व्यक्तियों,किरायेदारों एवं बिना पुलिस सत्यापन के निवास कर रहे लोगों की जानकारी जुटाकर उनका सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मकान मालिकों से भी अपील की जा रही है कि वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों एवं बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन करवाएं। सुरक्षा अभियान के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भी पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर निगरानी रखी जा रही है। दोपहिया वाहन चालकों के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्तियों को भी हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने,तेज गति से वाहन दौड़ाने,लापरवाही बरतने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों,चालकों की पहचान एवं संदिग्ध वस्तुओं की भी बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस टीमें विभिन्न क्षेत्रों में लगातार गश्त और चेकिंग के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। पौड़ी पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें,अपने किरायेदारों एवं प्रतिष्ठानों में कार्यरत बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अवश्य करवाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति,वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को दें। पुलिस का यह अभियान जनपद में अपराध नियंत्रण,सड़क सुरक्षा और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...