Chamoli Disaster Relief: थराली आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे CM Dhami, भावुक हुए लोग, राहत कार्य तेज

ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को थराली आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय और हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान वह राहत शिविरों में पीड़ितों से मिले। लोगों की आंखें छलक आईं।
CM Dhami
📘 इन्हें भी पढ़ें

Chamoli Disaster Update: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को थराली आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय और सर्वेक्षण किया। इस दौरान वह राहत शिविरों में पीड़ितों से मिले। लोगों की आंखें छलक आईं। सीएम ने प्रभावितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और सात पीड़ित परिवारों को राहत राशि के चेक प्रदान किए।

सीएम धामी आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चमोली जिले के थराली क्षेत्र में हुई प्राकृतिक आपदा का स्थलीय और हवाई सर्वेक्षण किया। वह कुलसारी राहत शिविर पहुंचे और आपदा पीड़ितों से सीधे संवाद किया। इस दौरान लोग भावुक हो गए और अपनी पीड़ा साझा करते समय उनकी आंखों में आंसू छलक आए।

सीएम ने कहा, सरकार हर मुश्किल घड़ी में आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। किसी को भी मदद से वंचित नहीं किया जाएगा।”

राहत राशि के चेक वितरित मुख्यमंत्री धामी ने आपदा से प्रभावित सात लोगों को राहत राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर पीड़ित तक समय पर सहायता पहुंचे।

फोटो स्रोत : Pushkar Singh Dhami / Facebook
  • पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकानों और मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख की तत्काल सहायता राशि देने की घोषणा की गई।
  • बेघर परिवारों के पुनर्वास के लिए सुरक्षित ठिकानों पर ठहराने की व्यवस्था की गई।

बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा

सीएम ने चेपड़ो बाजार, लोअर बाजार, सरस्वती शिशु मंदिर और बेतालेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। इसके बाद कुलसारी से चेपड़ो तक हवाई सर्वेक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि—

  • घायलों का इलाज घर-घर जाकर मेडिकल टीमें कर रही हैं।
  • गंभीर घायलों को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
  • कई क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों को आंशिक रूप से सुचारू कर दिया गया है।
  • विद्युत आपूर्ति और संचार व्यवस्था बहाल करने का कार्य तेज गति से चल रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस आपदा ने कई परिवारों को गहरा दुख दिया है, लेकिन सरकार और प्रशासन हर संभव मदद कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी रहें और प्रभावित परिवारों को किसी भी स्थिति में असुविधा न हो।

फोटो स्रोत : Pushkar Singh Dhami / Facebook
फोटो स्रोत : Pushkar Singh Dhami / Facebook

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...